लखुन्दर एवं चीलर जलाशय में 10-10 फिट पानी पेयजल के लिए आरक्षित रहेगा —- जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

—-
#शाजापुर जिले के लखुन्दर एवं चीलर जलाशय में पेयजल के लिए 10-10 फिट पानी आरक्षित रखने संबंधी निर्णय आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में श्री योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री अनमोल टोप्पो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन श्री अंकित पाटीदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि वे सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री विद्युत श्री अयाची को निर्देश दिये कि वे सिंचाई के लिए किसानों को अस्थायी वैध कनेक्शन दें। अवैध कनेक्शन से सिंचाई नहीं होने दें। साथ ही नहर बंद होने के उपरांत की अवधि में निपानिया, लखुन्दर एवं चीलर सहित अन्य जलाशयों से सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दें।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री टोप्पो ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण चीलर मध्यम सिंचाई योजना में कुल उपयोगी जलभराव क्षमता 31.12 मैट्रिक घन मीटर के विरूद्ध 28.60 मैट्रिक घन मीटर जल संग्रहित हुआ है, जो कि कुल 92 प्रतिशत है। चीलर जलाशय से शाजापुर नगर को पेयजल प्रदाय के लिए पानी दिया जाता है। पेयजल के लिए वर्तमान में पर्याप्त पानी है। चीलर जलाशय से 4500 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई के लिए पलेवा एवं एक पानी दिया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह लखुन्दर मध्यम सिंचाई योजना की कुल उपयोगी जलभराव क्षमता 30.65 मैट्रिक घनमीटर है, जिसके विरूद्ध 22.86 मैट्रिक घनमीटर पानी संग्रहित हुआ है, जो कि कुल क्षमता का 74 प्रतिशत है। लखुन्दर जलाशय से बैंक नोट प्रेस देवास एवं नगर पंचायत मक्सी को जल प्रदाय किया जाता है। इस वर्ष इस योजना से 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाना प्रस्तावित है।

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |