दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला

देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले वाहनों पर ज्यादा चार्ज लगाने का फैसला लिया है. यानी अब सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन टैक्स को बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. मतलब साफ है कि अब तक जो ट्रक 2600 रुपये दिया करते थे, उनको अब आने वाले समय में 4000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद यह चार्ज खासतौर पर उन वाहनों से लिया जाएगा जो दिल्ली के अंदर सामान उतारने या काम करने नहीं आते हैं. बल्कि सिर्फ शहर को पार करने के लिए दिल्ली की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं. यानी अगर अब ट्रक दिल्ली की सड़क इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें मोटा चार्ज देना होगा.

ग्रीन टैक्स को मंजूरी देने के पीछे का मकसद शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करना बताया जा रहा है. हालांकि इस फैसले से कितना प्रदूषण कम होता है और लोगों को जाम से कैसे राहत मिलती है. यह तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन इस फैसले के बाद कमर्शियल वाहनों को खर्चा जरूर बढ़ने वाला है.

किसको कितना देना होगा चार्ज?

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद अब नियम अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. इन नए चार्ज के मुताबिक LMV कार, वैन जैसे हल्के वाहनों को लगभग ₹2,000 तक देने होंगे. ट्रक और भारी वाहन को दोगुना यानी 4000 रुपये का चार्ज लगेगा.

क्यों लिया जा रहा इतना चार्ज?

इस चार्ज को लेने के पीछे के कई कारण बताए गए हैं. इनमें कहा गया है कि कई वाहन दिल्ली को शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल करते हैं. इससे शहर में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण बढ़ता है. इसलिए ऐसे वाहनों को दिल्ली से बाहर बने एक्सप्रेसवे और बाईपास इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. चार्ज ज्यादा होने से लोग दिल्ली से बाहर बने एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे. इससे प्रदूषण कम होगा और ट्रैफिक भी कम होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |