राजगढ़ कलेक्टर डॉ मिश्रा व एसपी श्री मिश्रा ने रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी

धनतेरस से एकादशी तक समस्त नगरीय निकायों, पंचायतों में रेहड़ी व पथ विक्रेताओं को बाजार एवं तह बाजारी कर शुल्क में छूट दी गई है -कलेक्टर डॉ मिश्रा
।।।।।।।।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार वोकल फॉर लोकल अभियान अन्तर्गत स्थानीय रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी प्रोत्साहित करने बुधवार दोपहर कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने राजगढ़ पारायण चौक पर दीपक, रंगोली, साज-सज्जा की सामग्री व बच्चों के खिलौने बेच रहे पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से खरीददारी की। खरीददारी के दौरान उन्होंने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त की। सुश्री रानी प्रजापति व अपने हाथों से झाड़ू बनाने वाले श्री गोकुल प्रसाद ग्राम जेतपुरा खुर्द से चर्चा की

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर जानकारी दी कि दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार धनतेरस से एकादशी तक समस्त नगरीय निकायों, पंचायतों में रेहड़ी व पथ विक्रेताओं को बाजार एवं तह बाजारी कर शुल्क में छूट दी गई है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह,अनुविभागी अधिकारी राजस्व श्री रत्नेश श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहें।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |