राकेश को अध्‍ययन के लिए मिली 20 हजार रूपये की सहायता बिस्‍मिल्‍लाह अब खरीद सकेंगे हाथठेला,कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में सुलझीं आवेदकों की समस्‍याएं

राजगढ 24 सितम्‍बर, 2024
जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 24 सितम्‍बर को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम कुरावर निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरी म.प्र. लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 अक्‍टूबर माह में है। मै अपनी पत्‍नी एवं बेटी के साथ इन्‍दौर में किराए से रहकर तैयारी कर रहा हूं। कलेक्‍टर द्वारा उक्‍त समस्‍या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए राकेश वर्मा को 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराई गई। जनसुनवाई में राजगढ के निवासी बिस्‍मिल्‍लाह द्वारा बताया गया कि वहा मेहनत मजदूरी एवं हम्‍माली का काम करता है। हम्‍माली के लिए उसे एक हाथ ठेले की आवश्‍यकता है। कलेक्‍टर द्वारा आवेदक बिस्‍मिल्‍लाह को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराई गई। जनसुनवाई के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी, अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम बुढाखेडा तहसील ब्‍यावरा निवासी कमल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उस का नाम सर्वे में नहीं होने से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उस का नाम सर्वे सूची में जुडवाने एवं आवास स्‍वीकृत कराने हेतु आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारी को सर्वे करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम लिम्‍बोदा तहसील जीरापुर निवासी भगवान सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा नाम आया था व ग्राम पंचायत में मेरे द्वारा समस्‍त दस्‍तावेज जमा किए गए। लेकिन पंचायत द्वारा मुझे बताया गया कि पहले से ही प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत हो गया है और वह बन भी गया है दोबार आवास नहीं मिलेगा, जबकि उनको आवास का लाभ नहीं मिला है। कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारी को जांच हेतु निर्देश दिए गए। ग्राम बरखेडा तहसील ब्‍यावरा के निवासियों द्वारा जनसुनवाई में आवेदन दिया गया कि आवास सूची में 18 लोगों को पात्र किया गया और कुल 35 को अपात्र कर दिया, जबकि वह 35 भी पात्र है वह सभी बीपीएल कार्ड धारी है और मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते है। आवेदकों की समस्‍याओं के निराकरण हेतु कलेक्‍टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आवेदकों से 48 आवेदन प्राप्‍त हुए। समस्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |