लक्ष्मीपुरा एवं अभयपुर कुकड़ेश्वर में पोषण माह की गतिविधियों का आयोजन हुआ

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज पोषण माह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने आंगनवाडी केंद्र सुनेरा क्रमांक 1.2 लक्ष्मीपुरा एवं अभयपुर कुकड़ेश्वर के आंगनवाडी केन्द्रों पर औचक निरीक्षण कर केन्द्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों को संपर्क एप्प में वजन लिए बच्चो की प्रविष्टी करने एवं उपरोक्त बच्चो को पोषण युक्त आहार नियमित उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

इसी तरह सेक्टर बेरछा में पर्यवेक्षक श्रीमती ममता सौराष्ट्रीय द्वारा विद्यालय में बालिकाओ को एनीमिया के लक्षण एवं उपचार के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही परियोजना अधिकारी श्री भगवती मालवीय के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक श्रीमती ममता परमार के द्वारा आंगनवाडी केन्द्र रायपुर में ecce को बढावा देने के लिए पारंपरिक खिलौने बच्चो से बनवाए। साथ ही पर्यवेक्षक अमिता माथुर के द्वारा ग्राम बाइहेडा में पोषण माह के साथ अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर पोषण व स्वछता की शपथ दिलाई गई। परियोजना अधिकारी नेहा चौहान के मार्गदर्शन में आगनवाड़ी केंद्र कांजा सेक्टर शाजापुर ग्रामीण 02 में पोषण माह अंतर्गत गतिविधि का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रिया गोस्वामी द्वारा गर्भवती महिलाओ को पोषण के बारे में एवं वन स्टॉप सेंटर सहित नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी शक्ति पर विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक श्रीमती संगीता यादव द्वारा महिलाओं को अच्छे खान-पान व स्वास्थ्य के बारे में तथा जन्म के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान करवाने के बारे में बताया गया। पीसीपीएनडीटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उदिता योजना अंतर्गत माहवारी के समय स्वच्छता रखने एवं सेनेटरी नेपकिन उपयोग करने के फायदे बताए गए। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान बच्चों को दिए जाने वाले संस्कार, गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता अभियान अंतर्गत स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला बाल विकास से कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |