राजगढ़ कलेक्टर ने दिखाई सख्ती,स्कूलों के परिणाम में सुधार न होने पर 09 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकी, 03 प्राचार्यों को एस.सी.एन. जारी करने के निर्देश, 04 स्कूलों की एस.डी.एम. को जांच करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजगढ़ 14 सितम्बर, 2024
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गत सत्र में कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहां कि सभी प्राचार्य यह समझ लें कि रिजल्ट में शत-प्रतिशत सुधार करना है। शिक्षकों के कार्य को बहुत सीरियस लिया जाएगा। अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों का सम्मान होगा ।
शासकीय हाई स्कूल धनवासकला में साइंस, गणित, अंग्रेजी का रिजल्ट अपेक्षित न होने पर प्राचार्य श्रीमती ललिता मेवाडे व गणित शिक्षक श्री ललित देसाय की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल लखेसरा में शिक्षक श्री अशोक गोस्वामी स्कूल में पदस्थ है, लेकिन वहां जनशिक्षक का कार्य कर रहे। उनके विषय का परिणाम सही नहीं आया। कलेक्टर ने जनशिक्षक को एस.सी.एन. जारी करने के निर्देश दिए। हिरनखेड़ी हाई स्कूल का गणित व अंग्रेजी का परिणाम अपेक्षित न होने पर संबंधित शिक्षक का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। हाई स्कूल मचलपुर-राजगढ़ में गड़बड़ी की शिकायत पर बी.ई.ओ. और एस.डी.एम. को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल माचलपुर-जीरापुर के प्राचार्य श्री दिनेश गौतम ने बताया कि गणित विषय के शिक्षक श्री गोविंद पाटीदार ने रुचि लेकर छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ाया। जिस पर कलेक्टर ने एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही रिजल्ट में सुधार करने की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर गलती बच्चों या अभिभावक की नहीं होती है। शिक्षक भी अपनी गलतियों को स्वीकार करें। इस प्रकार उन्होंने एक-एक स्कूल के रिजल्ट की समीक्षा की। रिजल्ट सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |