शाजापुर,, कमजोर प्रदर्शन वाली शालाओं के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कहा शिक्षक शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाएं-

कलेक्टर सुश्री बाफना
—–
—-
शिक्षक शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाएं और बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास करें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कमजोर प्रदर्शन वाली शालाओं के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक में दिये। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे एवं डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे सहित बीआरसी, प्राचार्य व शिक्षकगण मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी शिक्षकों से कहा कि शिक्षकों को छात्रों की शिक्षा को और प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। कलेक्टर ने कहा कि बच्चा कमजोर नहीं होता है, बल्कि शिक्षक की कमजोरी के कारण बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी आती है। शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षक अतिरिक्त कक्षा भी लगाएं। जिन विद्यालयों में उपस्थिति कम रहती है, वहां शिक्षक और अधिक मेहनत कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए।

एकीकृत शाला के संदर्भ में कलेक्टर ने कहा कि एकीकृत शाला का मतलब ही सभी शालाओं का एकीकरण है, इसलिये शिक्षक यह न समझे कि वह हाईस्कूल, मिडिल स्कूल या प्रायमरी स्कूल के हैं। शिक्षकों की कमी होने पर सबको आपस में मिल-जुलकर शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने का काम करना होगा।

कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों के बच्चों के मूल्यांकन शून्य आए हैं ऐसे शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकें और अगले दो सप्ताह में पुन: मूल्यांकन कराएं। साथ ही कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित प्राचार्यों के एक-एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिये। “डी” ग्रेड वाले सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों का 5-5 दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को निर्देश दिये कि वे सतत मूल्यांकन की समीक्षा करें और कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों में गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय करें।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#education #QualityEducation #student #teacher
#JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |