मंदसौर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, चार लोगों की दर्दनाक मौत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर बुधवार की देर रात को हुआ स्कॉर्पियो में तीन दोस्त सवार थे। इन तीनों समेत पिकअप ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो रॉन्ग साइड आ रही थी और पिकअप से टकरा गई।

स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील में रहने वाले शंकर, गोविंदा और बालू सवार थे और पिकअप राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला सूरजमल चला रहा था। चारों लोगों की मौत हो गई है स्कॉर्पियो में सवार तीनों दोस्त किसी कार्यक्रम में गए थे और वहां से वापस घर जा रहे थे, पुलिस ने शवों को शामगढ़ सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |