छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा! कुआं धसने से 3 मजदूर मलबे में दबे, 15 घंटे से रेस्कयू ऑपरेशन जारी

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में एक पुराने कुएं का मलबा निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कुआं अचानक धंस जाने से एक महिला और दो पुरुष मलबे में दब गए. कुआं के धंसने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं मलबे में दबे मजदूरों के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सहित एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

मौके पर पहुंचे कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि खुनाझिर खुर्द गांव में एक किसान के कुएं में गहरीकरण का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान कुआं धसने से मलबे में तीन मजदूर दब गए,ये सभी सीहोर निवासी राशिद,बाशीद और शहजादी बताए जा रहे हैं. फिलहाल मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तीनों मजदूरों के चेहरे दिख रहे हैं, इसलिए ऑक्सीजन की भी कोई जरूरत नहीं है.

 

सकुशल निकाल लेने की जताई जा रही संभावना

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर चार एंबुलेंस को तैनात रखा गया है और हम जल्द ही इन तीनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लेंगे. एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम तीनो मजदूरों को निकालने हर संभव प्रयास कर रही है. देर रात तक पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.आगामी कुछ घंटों में तीनों मजदूरों को सकुशल निकाल लेने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल मजदूरों की आवा अभी भी सुनाई दे रही है. कुएं में पानी भरने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. ऐसे में मोटर के द्वारा पानी निकालने के बाद पुनः रेस्क्यू का कार्य जारी है.

ब्लास्टिंग की वजह से हुआ हादसा

गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुआं काफी पुराना था. खेतों में सिंचाई के लिए पानी कम पड़ने की वजह से ब्लास्टिंग कर उसे गहरा किया जा रहा था. उसी मलबे को निकालने का काम मजदूर कर रहे थे, लेकिन कुआं पुराना और कच्चा बना होने की वजह से ब्लास्टिंग के कारण और भी कमजोर हो गया था. मजदूर मशीन की सहायता से मलबा खाली कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |