कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्‍पताल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था देखी पुलिस कंट्रोल रूम से जुडेंगे जिला अस्‍पताल के सीसीटीवी

राजगढ 29 अगस्‍त, 2024
प्रदेश में कोलकता जैसी घटना न हो इस बात के दृष्टिगत कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा ने गुरूवार को देर शाम पुलिस, प्रशासन एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्‍पताल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था देखी। इस दौरान उन्‍होंने जिला अस्‍पताल के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही टूटी हुए बाउड्रीवाल की मरम्‍मत के भी निर्देश दिए गए। जिला अस्‍पताल के प्रमुख स्‍थान सीसीटीवी कव्‍हरेज में रखे जाने के लिए भी कहा गया। उन्‍होंने कहा की किसी भी स्‍थान की सीसीटीवी बंद न रहें। यह भी निर्देश दिए गए कि जिला अस्‍पताल की सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम से भी जुडें। जिला अस्‍पताल के टायलेट भी पूरी तरह सुरक्षित रहें। सीसीटीवी सही एंगल पर लगाए जाएं। जिला अस्‍पताल भवन सहित पूरे परिसर में पर्याप्‍त रोशनी के इंतजाम हो। कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा गार्डो की संख्‍या बढाई जाए। साथ ही इन्‍हें प्रशिक्षित भी किया जाए। निरीक्षण उपरांत कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीएमएचओं एवं सिविल सर्जन के साथ जिला अस्‍पताल के चिकित्‍सकों की बैठक लेकर अस्‍पताल की सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं की समी‍क्षा की। इस दौरान उन्‍होंने नवीन अस्‍पताल भवन को आवश्‍यक सामग्री से सुसज्जित करने के लिए चिकित्‍सकों के सुझाव लिए। कलेक्‍टर ने कहा कि नवीन जिला असपताल भवन का निर्माण कर रही एजेंसी को भवन में आवश्‍यकतानुसार सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा।।


Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |