बैठक में अधिकारियों को राजगढ़ कलेक्टर के सख्त निर्देश, लक्ष्य पूर्ति न होने पर होगी कार्यवाही

विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई
राजगढ 28 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा की विभाग के कर्मचारियों का समय पर वेतनवृद्धि, समयमान वेतन एवं उच्‍च पद का प्रभार नियमानुसार लाभ दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का व्‍यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रभारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री श्‍याम बाबू खरे सहित विभाग का मैदानी अमला मौजूद था।
कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा द्वारा आंगनवाडी भवन निर्माण में अपूर्ण आंगनबाडी केन्द्रों की केन्द्रवार समीक्षा की लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। आंगनवाडी केन्द्रों पर रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के भी निर्देश दिये गये। विज्ञापन के साथ पात्रता स्पष्ट की जाये। मेरिट सूची के अंक की गणना स्पष्ट की जाये एवं प्रत्येक आवेदक को उनके प्रतिशत अंकित करते हुए समस्त दस्तावेजों की विधिवत पावती दी जाये। निर्धारित समय-सीमा में खंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय समिति की बैठकें आयोजित की जाये। कर्मचारियों को समयमान वेतनमान / पदोन्नति का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित करें।
बैठक में शासन की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की परियोजनावार समीक्षा की गई। परियोजना खुजनेर, सुठालिया एवं खिलचीपुर की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर गहन नाराजगी व्यक्त की गई। आगामी एक सप्ताह में अनुपातिक लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। आगामी समीक्षा सेक्टरवार लक्ष्य पूर्ति पर की जायेगी। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल अशीर्वाद योजना, पीएम केयर योजना एवं स्पॉसरशिप योजना में समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाना सुनिचित करें। स्पॉसरशिप योजना में कम हितग्राही लाभांवित होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए पुनः मैदानी सर्वे किये जाने के निर्देश दिये गये। जिले में संचालित शिशुगृह, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) एवं वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को प्राप्त सुविधाओं के संबंध में निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाकर जरूरतमंद बच्चों एवं पीड़ित महिलाओं को लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |