मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज कार्यों की समीक्षा कर समय सीमा में पूर्णता के दिए निर्देश

*सांवेर विधानसभा क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण के चल रहे हैं 1773 करोड़ रुपये के कार्य।

*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज कार्यों की*सांवेर विधानसभा क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण के चल रहे हैं 1773 करोड़ रुपये के कार्य*
–

________
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1773 करोड़ रुपये के विकास कार्य इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज की। उन्होंने समय सीमा में इन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक एवं संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामप्रकाश अहिरवार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने टीपीएस-8 के अंतर्गत सिंहस्थ मद से 110.60 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के लिए डीपीआर बनाने का काम शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय रखें। मंत्री श्री ‍सिलावट ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीपीएस-08 के अंतर्गत 56.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले हाई लेवल रिवर ब्रिज के निर्माण, योजना क्रमांक-139 में वर्तमान आरओबी के साथ 81.55 करोड़ रूपये लागत के अतिरिक्त फोरलेन आरओबी निर्माण संबंधी वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। 73.49 करोड़ रूपये की लागत से एबी रोड से बायपास तक एमआर-11 सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण को हटाने तथा अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने 66.88 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन लवकुश फ्लायओवर की प्रगति की समीक्षा की तथा उक्त कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कनाड़िया एकायना स्कूल के पास श्रीमंत राजमाता माधवीराजे सिंधिया के नाम से गार्डन निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की तथा उक्त गार्डन को बेहतर तरीके से विकसित करने संबंधी आवश्यक दिशा-‍निर्देश दिये। उन्होंने 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रहे लवकुश फ्लायओवर लेवल-2 को अगस्त 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं 9 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन तुलसीनगर सड़क निर्माण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले कनाड़िया एकायना स्कूल के पास अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि टीपीएस-03 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम लसुड़िया मोरी एवं मायाखेड़ी क्षेत्र को विकसित करने, 286 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 6.96 किलोमीटर की 6 सड़कों को समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने उक्त मार्ग पर मास्टर प्लान अनुसार 75 मीटर एवं 60 मीटर की चौड़ाई की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी उठाये गये कदमों पर भी चर्चा की। ग्राम पालकांकरिया में 25.71 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का कार्य समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। टीपीएस-05 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम कनाड़िया क्षेत्र को विकसित करने, क्षेत्र में 305.64 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 4 सड़क जिनकी लंबाई 7.74 किलोमीटर है, को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। टीपीएस-08 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम भंवरासला, कुमेड़ी, भांग्या, शक्करखेड़ी, कैलोदहाला, तलावलीचांदा, लसुड़ियामोरी एवं अरण्डिया क्षेत्र को विकसित करने तथा 831.05 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 6 सड़क, जिनकी लंबाई 11.80 किलोमीटर है, को समयसीमा में पूर्ण कराये जाने संबंधी निर्देश दिये। समीक्षा कर समय सीमा में पूर्णता के दिए निर्देश।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1773 करोड़ रुपये के विकास कार्य इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज की। उन्होंने समय सीमा में इन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक एवं संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रामप्रकाश अहिरवार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने टीपीएस-8 के अंतर्गत सिंहस्थ मद से 110.60 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के लिए डीपीआर बनाने का काम शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय रखें। मंत्री श्री ‍सिलावट ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीपीएस-08 के अंतर्गत 56.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले हाई लेवल रिवर ब्रिज के निर्माण, योजना क्रमांक-139 में वर्तमान आरओबी के साथ 81.55 करोड़ रूपये लागत के अतिरिक्त फोरलेन आरओबी निर्माण संबंधी वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। 73.49 करोड़ रूपये की लागत से एबी रोड से बायपास तक एमआर-11 सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण को हटाने तथा अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने 66.88 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन लवकुश फ्लायओवर की प्रगति की समीक्षा की तथा उक्त कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कनाड़िया एकायना स्कूल के पास श्रीमंत राजमाता माधवीराजे सिंधिया के नाम से गार्डन निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की तथा उक्त गार्डन को बेहतर तरीके से विकसित करने संबंधी आवश्यक दिशा-‍निर्देश दिये। उन्होंने 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रहे लवकुश फ्लायओवर लेवल-2 को अगस्त 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं 9 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन तुलसीनगर सड़क निर्माण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले कनाड़िया एकायना स्कूल के पास अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि टीपीएस-03 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम लसुड़िया मोरी एवं मायाखेड़ी क्षेत्र को विकसित करने, 286 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 6.96 किलोमीटर की 6 सड़कों को समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने उक्त मार्ग पर मास्टर प्लान अनुसार 75 मीटर एवं 60 मीटर की चौड़ाई की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी उठाये गये कदमों पर भी चर्चा की। ग्राम पालकांकरिया में 25.71 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का कार्य समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराये जाने के निर्देश दिये। टीपीएस-05 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम कनाड़िया क्षेत्र को विकसित करने, क्षेत्र में 305.64 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 4 सड़क जिनकी लंबाई 7.74 किलोमीटर है, को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। टीपीएस-08 में मास्टर प्लान की सड़कों एवं ग्राम भंवरासला, कुमेड़ी, भांग्या, शक्करखेड़ी, कैलोदहाला, तलावलीचांदा, लसुड़ियामोरी एवं अरण्डिया क्षेत्र को विकसित करने तथा 831.05 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 6 सड़क, जिनकी लंबाई 11.80 किलोमीटर है, को समयसीमा में पूर्ण कराये जाने संबंधी निर्देश दिये।

#JansamparkMP
#indore
Tulsi Silawat

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |