संभागायुक्त श्री दीपक सिंह सह प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने की विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा.

इंदौर विकास प्राधिकरण में आज संभागायुक्त सह प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने शहर के ट्रैफिक की सुगमता को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की सघन समीक्षा की। जिसके अंतर्गत 4 प्रमुख चौराहों भंवरकुआ, फूटी कोठी, खजराना एवं लव कुश चौराहे पर फ्लायओवर, एम आर 10 पर बनाए जा रहे आईएसबीटी के कार्यों को पूर्ण होने में हो रही कठिनाइयों और उनकी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त ने अक्टूबर में फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना ब्रिज का लोकार्पण करवाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही माह नवंबर में लव कुश चौराहे लेवल वन का भी लोकार्पण कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अधीक्षण यंत्री श्री अनिल जोशी, श्री सी.पी. मुँदडा एवं श्री अनिल चुघ सहित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore
#development
Department of Urban Development & Housing MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |