संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बड़वानी कलेक्टर न्यायालय सहित अन्य न्यायालयों का किया निरीक्षण*

इंदौर
——
*राजस्व रिकार्ड के बेहतर संधारण संबंधी दिये निर्देश।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज बड़वानी जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, एसडीएम तथा तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने न्यायालयों में संधारित की जाने वाली पंजीयों एवं रिकार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित न्यायालय में प्रतिमाह प्रकरणों की दर्ज संख्या एवं निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय में कार्यरत कर्मियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालय का रिकार्ड अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, अतः उसका बेहतर ढंग से संधारण किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में किसी प्रकरण में जानकारी मांगी जाने पर आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार बड़वानी को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में सुनवाई के लिए एक बार मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया जाये। उसके बाद दोनों पक्षों को सुनकर प्रकरण में निर्णय दिया जाये। उन्होंने जिला स्तरीय राजस्व रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराना रिकार्ड सुरक्षित एवं बेहतर ढंग से रखा पाये जाने पर प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, तहसीलदार बड़वानी श्री जगदीश कुमार वर्मा उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#badwani

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |