देवास जिले में परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर यात्री तथा स्कूल बसों की जांच की ———– परिवहन विभाग ने कार्यवाही में 15 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला तथा निर्धारित मापदण्ड पूर्ण न होने पर दो बसों को जप्त किया

————-
देवास जिले में संचालित स्कूल बसों एवं यात्री बसों में सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार परिवहन विभाग देवास के दल द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया कर यात्री बसों तथा स्कूल बसों को चेक किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि सघन चैकिंग अभियान में देवास जिले के टोंकखुर्द ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल स्ट्राइड स्कूल , मालवांचल एकडेमी कलमा , स्वामी विवेकानंन स्कूल , माँ शारदा पब्लिक स्कूल , विद्यासागर स्कूल , महांकाल स्कूल में जाकर बसों का निरीक्षण किया गया तथा वाहन संबंधित दस्तावेजों की जाँच की गई ।
चैकिंग कार्यवाही के दौरान 07 स्कूलों में जाकर लगभग 35 स्कूली बसों को चेक किया गया। जिसमें मालवांचल एकडमी की 2 बसों को निर्धारित मापदण्ड पूर्ण न होने पर जप्त किया गया तथा अन्य स्कूल बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 15 हजार शमन शुल्क वसूला गया। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे छात्र-छात्राओं को लाने एवं ले जाने हेतु वाहन के संचालन के समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि इसके अतिरिक्त मार्ग पर संचालित होने वाली बसों की भी जॉच की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |