Dewas कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पीडब्‍ल्‍यूडी, पीआईयू, जल संसाधन, जल निगम, सेतु निर्माण, पीएचई, पीएमजीएसवाय और आरईएस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की

—-
#देवास में प्रवेश को आकर्षक बनाये, प्रवेश द्वार बनाये, सौंदर्यीकरण करें, लाइट लगाये – कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह
—–
अधिकारी निर्माण कार्यो का समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्‍ता की जांच करें
—–
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पीडब्‍ल्‍यूडी, पीआईयू, जल संसाधन विभाग, जल निगम, सेतु निर्माण, पीएचई, पीएमजीएसवाय और आरईएस विभाग द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले नागरिक देवास में प्रवेश करें तो प्रवेश सुंदर लगना चाहिए। देवास में प्रवेश को आकर्षक बनाये, इसके लिए प्रवेश द्वार बनाये, सौंदर्यीकरण करें, पेड़-पौधे लगाये, अच्‍छी लाइट लगाये, सर्विस रोड को अच्‍छा बनाये। सिंहस्‍थ को लेकर तैयारी करें। सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर उन्‍होंने निर्देश दिये कि माताजी टेकरी का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता में लेकर करें, इसके लिए प्‍लान बनाये।
बैठक में पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग की समीक्षा के दौरान ईई पीएचई ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि विभाग द्वारा 59 कार्य किये जा रहे है, जिसमें 45 कार्य प्रगतिरत है और 13 कार्य अभी शुरु नहीं हुए है। 03 कार्य वन विभाग की अनुमति के लिए लम्बित है। ईई पीएचई ने सिंहस्‍थ के लिए प्रस्तावित कार्यो की जानकारी दी।
पीआईयू अधिकारी ने बताया कि 34 कार्य स्वीकृत है, जिसमें 20 कार्य प्रगतिरत, 13 कार्य अभी अप्रारम्‍भ है, एक कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति बाकी है। उन्‍होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले में 07 सीएम राइज स्कूल का कार्य किया जा रहा है। सभी कार्य प्रगतिशील है। मार्च 2025 में सन्नौड सीएम राइज स्‍कूल का कार्य पूर्ण हो जाएगा। बागली सीएम राइज स्‍कूल का कार्य जून 2025 तक पूर्ण हो जायेगा। बीचकुआं और निमासा में हाई स्‍कूल के लिए अभी जमीन आवंटित नहीं हुई। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्‍तापूर्ण करें। समय-समय पर कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्‍ता की जांच करें।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले चेन्द्रकेसर बांध, दतूनी बांध और 40 अन्‍य तालाब है। हाटपिपल्या सूक्ष्‍म वृहद सिंचाई परियोजना का कार्य चल रहा है। जिससे देवास जिले की 07 तहसीलों को पानी मिलेगा। बैठक में मॉ रेवा सिंचाई परियोजना की जानकारी देकर बताया कि इससे कन्नौद-खातेगांव के नागरिकों का लाभ मिलेगा। पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना की जानकारी भी दी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा पर 07 बैराजों की स्वीकृति है और 08 घाट भी बनाने का प्रस्‍ताव है। कालीसिंध नदी पर भूतेश्‍वर बैराज एवं ब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी क्षमता 22 एमसीक्‍यू है और लागत 240 करोड़ है।
जल निगम की समीक्षा के दौरान बताया कि विभाग अंतर्गत 03 परियोजना संचालित है।
नेमावर समूह जल प्रदाय योजना, पुंजापुरा समूह जल प्रदाय योजना और कन्नौद-खातेगांव समूह जल प्रदाय योजना शामिल है। नेमावर समूह जल प्रदाय योजना में 134 गांव और 2 नगर शामिल है। नेमावर समूह जल प्रदाय योजना का कार्य मार्च तक पूर्ण कर लिया जायेगा। खातेगांव-कन्नौद समूह जल प्रदाय योजना में 331 ग्राम शामिल है, जिसका कार्य चल रहा है।
सेतू निर्माण के अधिकारियों ने बताया कि विभाग अंतर्गत 07 कार्य स्‍वीकृत है, जिसमें 04 प्रगतिरत है। पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन में जिले में 645 योजना है, जिसमें 447 योजनाएं पूर्ण हो गई है। जल जीवन मिशन में 198 योजनाएं प्रगतिरत है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी नल जल योजनाओं को कार्य मार्च 31 तक पूर्ण कर लिया जायेगा है। योजना समय पूर्ण नहीं करने पर 17 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया गया है तथा 06 ठेकेदारों के टेंडर भी टर्मिनेट किये गये है। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि विभाग में चल रहे कार्यो की जानकारी रखे। ठेकेदारों की हर सप्‍ताह बैठक लें। अधिकारी फील्ड पर जाए और लगातार निरीक्षण करते रहे कार्यो का।
पीएमजीएसवाय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग अंतर्गत 20 कार्य किये जा रहे है। जिले में पीएमजीएसवाय के 524 मार्ग है, जिनकी लम्‍बाई 1831 किलोमीटर है। आरईएस के अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान बताया कि विभाग अंतर्गत 26 कार्य किये जा रहे है। जिसमें आंगनवाड़ी, शेड निर्माण, स्टॉप डेम, रिटर्निंग वॉल, घाट निर्माण, पुलिया निर्माण, बस स्टैंड, समुदायिक भवन, बीटी रोड कार्य शामिल है। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह सभी कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
#dewas

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |