स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राजोदा जेल देवास में गोबरधन का उपयोग कर बायोगैस संयंत्र को किया स्थापित

#अच्छी_खबर

—–
बायोगैस संयंत्र से प्रतिदिन 20 किलोग्राम गैस का किया जा रहा है उत्पादन
——–
प्रति माह हो रही है 30 से 35 हजार रुपए की बचत
————–
जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे रहे हैं। देवास के राजोदा जेल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के घटक गोबरधन का उपयोग कर गो-पालन एव पशु संवर्धन बोर्ड, पशु पालन एवं डेयरी विभाग भोपाल द्वारा बायोगैस संयंत्र निर्माण किया गया। इसके प्लांट की डिजाइन फ्लोटिंग डोम है, क्षमता 45 घन मीटर, लागत 38.58 लाख ( आगामी 02 वर्ष का निर्माण कंपनी द्वारा O&M सहित) है। इसका उपयोग संयंत्र द्वारा उत्पादित बायोगैस से उप जेल राजोदा, #देवास में संचालित रसोई में भोजन पकाने हेतु ईंधन के रूप में किया जा रहा है।
गोबरधन योजना स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृत परियोजना है जिसका उददेश्य जैविक एवं ठोस अपशिष्ट का उपयोग कर जैविक खाद निर्माण कर निष्पादन किया जाना है। जेल राजोदा देवास द्वारा 201 से अधिक गौवंश का पालन किया जा रहा है। गौवंश से प्राप्त गोबर एवं कृषि अपशिष्ट का उपयोग बायोगैस संयंत्र में किया जा रहा है। गोबरधन योजना अंतर्गत निर्तित 45 क्यूबीक मीटर क्षमता के एकीकृत बायोगैस संयंत्र से लगभग 1.5 घरेलू गैस सिलेंडर का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है, जिसका उपयोग उप जेल, ग्राम राजोदा की रसोई में भोजन पकाने हेतु किया जा रहा है, जिससे लगभग 30-35 हजार रूपये प्रतिमाह की बचत की जा रही है। संयंत्र से उत्पादित स्लरी से ठोस एवं द्रव्य को अलग कर ठोस स्लरी से वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर जेल परिसर/अन्य स्थानों पर उपयोग किया जा रहा है। #dewas
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |