सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को दी जायेगी नयी गति। मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने कलेक्टर- सीईओ के साथ की बैठक।

इंदौर।।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नयी गति दी जाये। जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों, शासकीय स्कूलों को सुविधा सम्पन्न बनाने, राजस्व प्रकरण के त्वरित निराकरण, शासकीय मंदिरों को जीर्णोद्धार, जल निकासी के कार्य आदि शीघ्र पूरे किये जाये। साथ ही ग्राम पंचायतों के क्षतिग्रस्त एवं मरम्मत योग्य 36 मुक्ति धामों को पायलेट प्रोजेक्ट में लेकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार किये जाये। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांवों में बाग-बग़ीचे और खेल मैदानों के विकास के लिए भी प्रस्ताव बनाए जाए।
यह निर्देश आज यहां श्री सिलावट द्वारा रेसीडेंसी कोठी में ली गई बैठक में दिये गये। बैठक में उन्होंने उपरोक्त कार्यों के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन से चर्चा की। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिये जल हठ अभियान के अन्तर्गत सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 11 तालाबों झलारिया, सेमलिया रायमल, जगमाल पिपलिया, खुडैल बुजुर्ग, पिवडाय, बरोदा दौलत, अरणिया कुण्ड, मुण्डी तालाब, बुरानाखेडी, खेमाना, कम्पेल, मोरोदहाट आदि के कर्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत नदी, तालाबों के गहरीकरण और कुएं-बावडियों की सफाई कार्य की भी समीक्षा की।
उन्होंने शासकीय स्कूलों की बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं लाईट-फर्नीचर एवं स्वच्छ पेयजल (आरओ) की उपलब्धता पर भी चर्चा की। नवीन सीएम राईज स्कूल बुढी बरलाई एवं चन्द्रावतीगंज की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने 15 ग्राम पंचायतों में उद्यान (गार्डन) निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। बताया गया कि चन्द्रावतीगंज, ढाबली, धरमपुरी (सोलसिन्दा), बुढी बरलाई (शिप्रा), लसुडिया परमार, मांगलिया, कम्पेल, खुडैल, झलारिया, सेमलियाचाउ, कुडाना, अजनोद, कछालिया, बसान्द्रा, शिवनी में उक्त कार्य किये जाना है।
मंत्री श्री सिलावट ने अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावासों में शौचालय, लाईट, फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल (आरओ) एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर क्रियान्वित राजस्व महा अभियान 2.0 के अन्तर्गत संपूर्ण लम्बित प्रकरणों के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की बढ़ती आबादी को देखते हुए आबादी क्षेत्र घोषित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाये। इसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत शिवनी के ग्राम गढी, असरावद बुर्जुग एवं ग्राम पंचायत बुरानाखेडी के ग्राम साहूखेडी को शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि सांवेर के सभी शासकीय स्कूलों में सीएसआर मद से टेबल कुर्सी, लाईट-पंखे, पेयजल (आरओ) और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराई जाये। सांवेर के क्षतिग्रस्त/मरम्मत योग्य शासकीय मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु भी निर्देश दिये गये। उन्होंन कहा कि ग्राम पंचायत हासाखेडी एवं कैलोदहाला को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने हेतु कार्यवाही की जाये।

#JansamparkMP
#indore .
Tulsi Silawat

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |