इंदौर शहर में इधर-उधर बेवजह खड़ी होने वाली यात्री बसों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये चलेगी संयुक्त मुहिम. चालानी कार्रवाई के साथ बसों की जप्ती भी होगी.

सड़क सुरक्षा समिति की अनुमति के बगैर अब नहीं बनेंगे डिवायडर और स्पीड ब्रेकर.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.

___________
इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिये लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम को गति देकर और अधिक प्रभावी बनाने के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर में यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शहर में बेवजह इधर-उधर खड़ी होने वाली यात्री बसों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। चालानी कार्रवाई के साथ बसों की जप्ती भी होगी। इसके लिये जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग के अमले द्वारा संयुक्त मुहिम चलाई जायेगी। साथ ही निर्णय लिया गया कि अब शहर में कही भी बगैर अनुमति के डिवायडर और स्पीड ब्रेकर नहीं बनेंगे। इसके लिये सड़क सुरक्षा समिति से अनुमति लेना होगी।
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, डीसीपी ट्राफिक श्री अरविंद तिवारी, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में शहर में यातायात को सुगम बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में यात्री बसें इधर-उधर खड़ी रहती हैं तथा निर्धारित स्टाप के अलावा कहीं से भी सवारी बैठा रही हैं। इस पर सख्ती से कार्रवाई की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन बसों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। ऐसी बसें जो सरवटे तथा गंगवाल बस स्टेंड से चलती है, उनकी पार्किंग के लिये समुचित स्थान का चयन किया जाये और वहां उक्त बसें पार्क करने की व्यवस्था की जाये। बैठक में देवास नाका पर बन रहे फ्लायओवर के मद्देनजर ट्रॉफिक प्लान पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया। इस दौरान सुझाव दिया गया कि यहां यातायात को सुगम बनाने के लिये फ्लायओवर की डिजाइन में परिवर्तन कर लम्बाई बड़ाई जाये। नेशनल हाइवे 52, एमआर-10 जक्शन पर बन रहे फ्लायओवर के मद्देनजर ट्रॉफिक डायवर्सन प्लान को भी मंजूरी दी गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे की यातायात भी सुगम बना रहे और फ्लायओवर का निर्माण भी तेज गति से निर्विघ्न रूप से चलता रहे। इंड्रस्ट्रीज हाउस, गीता भवन चौराहा और जीपीओ चौराहे के लेफ्ट टर्न को भी व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये गये। बैठक में राजीव गांधी चौराहा और चोईथराम चौराहे पर सुव्यवस्थित यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश भी दिये गये। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शहर में चल रहे सीवर लाइन के कार्याों को तेज गति से पूरा करें, जिससे की यातायात में कोई बाधा नहीं हो। बैठक में बताया गया कि बायपास पर लगी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालु किया जायेगा। इसके लिये नगर निगम को कनेक्शन देने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि चंद्रगुप्त चौराहे पर कुछ चेम्बर टुटे हुए है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने इन चेम्बरों की शीघ्र मरमत करने के निर्देश दिये। साथ ही बताया गया कि इस चौराहे पर मेट्रो का कार्य पूर्ण हो गया है परंतु बेरिकेट्स नहीं हटाये जा रहे इससे भी यातायात बाधित हो रहा है। कलेक्टर श्री सिंह तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह बेरिकेट्स शीघ्र हटाये जाये। बैठक में इंड्रस्टीज हॉउस चौराहे से जंजीर वाला चौराहे के बीच धोबीघाट के समीप बने ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के संबंध में चर्चा गई।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि शहर में यातायात सुधार के लिये चल मुहिम लगातार जारी रहेगी। इसे गति देकर और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण और सुगम यातायात की बाधाएं अभियान के तहत हटाई जा रही है उन पर लगातार निगरानी रखी जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि जहां से अतिक्रमण हट जाये वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं हो पाये।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#roadsafety

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |