देवास कलेक्टर श्री गुप्ता ने कन्नौद विकासखंड के ग्राम बमनीखुर्द और बहिरावद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याए सुनी

———-
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ई-संजीवनी, सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ बताये
———-
ग्राम बमनीखुर्द और बहिरावद में सभी शासकीय भवनों में 31 जुलाई तक रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए-कलेक्टर श्री गुप्ता
———–
देवास 19 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले दूरस्थ ग्राम बमनीखुर्द और बहिरावद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र समय पर खुलता है या नहीं, बच्चों को खाना मिलता है नहीं इस संबंध में जानकारी ली। शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन दुकान से राशन मिल रहा है या नहीं। इस संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि राशन दुकान पर मिलने वाला चावल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, चावल को हितग्राही बेचे नहीं, अगर कोई चावल को बेचता है तो दुकान मालिक के साथ चावल बेचने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों से कहा कि सोयबीन की खेती में तीसरी बार यूरिया का उपयोग नहीं करें, नैनो यूरिया का उपयोग करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में नल जल योजना और पीने के पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को ई-संजीवनी सुविधा की जानकारी दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि ई-संजीवनी के माध्यम से आप वीडियो कॉल के माध्यम डॉक्टर की सलाह ले सकते है। स्वास्थ्य संस्थाओं में ई-संजीवनी सुविधा निःशुल्क है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने वर्षा के जल को बचाने के लिए ग्रामीणों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक हजार स्क्वेयर फ़ीट छत से हम एक लाख लीटर पानी बचा सकते है। वर्षा के पानी बचाने से ग्राम में पानी की कभी समस्या नहीं होगी। सभी ग्रामवासी अपने घरों रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए। चार से पांच हजार रुपये में आप रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा सकते है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में सभी शासकीय भवनों में 31 जुलाई तक रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ बताए। सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के खाते खुलवाने के लिए आग्रह किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्राथमिक शाला बमनीखुर्द का निरीक्षण किया। बच्चों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। शाला में स्मार्ट टीवी से पढ़ाई हो रही है या नहीं। स्कूल में खाना मिल रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली। एफएलएन में लापरवाही पर बरतने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने शाला बमनीखुर्द के शिक्षक श्री अम्बालाल कोठारी का एक माह का वेतन काटने संबंधी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बमनीखुर्द के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए। पीने की पानी की उपलब्धता के लिए सचिव को निर्देश दिए ग्राम में दो बोरिंग करे और निर्मल नीर का निर्माण करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम कन्नौद श्री प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार श्रीमती अंजली गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बमनीखुर्द में ग्रामीणों ने ग्राम में पानी निकासी की समस्या बताई। ग्राम के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या और मुख्य मार्ग पर पुलिया पर पानी रहने की समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम बहिरावद में ग्रामीणों ने सड़क बनाने, अतिक्रमण हटाने और आंगनवाड़ी केंद्र बनाने की समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम गोलागुठान में विभावरी ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभावरी ट्रेनिंग सेंटर के संचालक श्री सुनील चतुर्वेदी ने विभावरी ट्रेनिंग सेंटर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विभावरी ट्रेनिंग सेंटर का अवलोकन करवाया एवं ट्रेनिंग सेंटर में किस प्रकार से ट्रेनिंग दी जाती इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2019 से बाद ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने विहान आश्रम में पौधारोपण भी किया।
ग्राम गोला गुठान में ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल की बिल्डिंग के उन्नयन और नल जल योजना में पाइपलाइन बिछाने की बात कही जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान को सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डॉ समीरा नईम, वरिष्ठ पत्रकार श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री गंगा सिंह सोलंकी, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |