Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस ने अजय मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है. इस वारदात को अजय की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य युवक ने मिलकर अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक के नीचे दबाकर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, 8 मार्च को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रजनिया कटरा गांव के जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव बाइक के नीचे दबा हुआ पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान मृतक की पहचान अजय वैश्य (24) निवासी ग्राम खंतरा के रूप में हुई.

एक महीने पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उसका भाई विनय वैश्य मौके पर पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि अजय की शादी करीब एक महीने पहले 12 फरवरी को गन्नई गांव निवासी उमा वैश्य से हुई थी. 7 मार्च की शाम करीब 5 बजे अजय अपनी ससुराल गन्नई जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकला था, लेकिन वह न तो ससुराल पहुंचा और न ही वापस घर लौटा. अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली.

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. शव पर चोट के कई निशान थे और मोटरसाइकिल को इस तरह रखा गया था, जिससे यह दुर्घटना का मामला लगे. पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य एकत्र किए. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

एसपी मनीष खत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की और 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया.

पत्नी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

जांच के दौरान मृतक की पत्नी उमा वैश्य से पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शादी से पहले उसका अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी से शादी करना चाहती थी. लेकिन परिवार के दबाव में उसकी शादी अजय से कर दी गई, जिससे वह खुश नहीं थी.

पुलिस के अनुसार इसी कारण उमा ने अपने प्रेमी अमर बहादुर वैश्य के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. योजना के तहत 7 मार्च को उमा ने अजय को मिलने के बहाने मायके बुलाया और उसके आने की सूचना अपने प्रेमी को दे दी. इसके बाद अमर बहादुर अपने साथी चन्द्रप्रताप उर्फ चंदन वैश्य के साथ बोलेरो वाहन से वहां पहुंचा और अजय का पीछा किया.

रात करीब 9 से 10 बजे के बीच रजनिया कटरा जंगल के पास सुनसान स्थान पर आरोपियों ने अजय की मोटरसाइकिल रुकवाई. इसके बाद मेडिकल ग्लव्स पहनकर गमछे से उसका गला घोंट दिया और सिर पर पत्थर से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के पास मोटरसाइकिल रख दी, ताकि मामला सड़क दुर्घटना जैसा लगे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले के खुलासे में शामिल टीम की सराहना की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |