मक्सी में पटाखा विक्रय परिसर एवं भण्डारण गोदाम सील,शाजापुर में भी दुकानों की जांच

शाजापुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना द्वारा गठित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के संयुक्त दल द्वारा 07 फरवरी 2024 को अनुभाग स्तर पर संचालित हो रहे स्थायी पटाखा लाइसेंसी के विक्रय एवं भण्डारण परिसरों की जांच की गई।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी शाजापुर श्री नरेंद्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि उक्त अनुक्रम में अनुभाग शाजापुर के मक्सी क्षेत्रान्तर्गत अभिषेक पटाखा सेन्टर तर्फे संचालक विमलसिंह पिता श्री गणपतसिंह लोधी के ए०बी० रोड़ स्थित विक्रय परिसर एवं सिरोलिया रोड़ स्थित गोदाम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिषेक पटाखा सेन्टर पुरानी ए०बी० रोड़ पर रिहायशी क्षेत्र में संचालित होना पाया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त परिसर भूतल पर संचालित न होकर प्रथम तल पर संचालित किया जा रहा था एवं सुरक्षा संबंधी इंतजामात भी नहीं पाए गए। जांच के दौरान संचालक द्वारा अपेक्षित सहयोग न करते हुए स्टॉक पंजी एवं विक्रय परिसर तथा गोदाम में रखे गए माल के संबंध में दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त संबंध में संचालक को पर्याप्त अवसर दिए जाने के उद्देश्य से कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करते हुए सुसंगत दस्तावेजों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए जाने का भी अवसर दिया गया। यथासमय समाधानकारक जवाब एवं दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में विस्फोटक नियम 2008 के नियम 24 एवं 78 का अपालन पाए जाने की स्थिती में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विक्रय परिसर एवं भण्डारण गोदाम को सील किए जाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान sdop शाजापुर, मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल, नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया, सहित अमला मौजूद रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |