10 दिन के बेटे को कुरान सुनाती नजर आईं सना खान, फोटो शेयर कर दिखाई सैय्यद तारिक की झलक

नई दिल्ली। सना खान ने 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। आए दिन  बेटे की झलक इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सना ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटे तारिक जमील को कुरान सुना रही हैं।

बेटे को कुरान सुनाती नजर आई सना

सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ही सेकेंड का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बेटे को कुरान सुना रही है। सना ने कहा कि उन्होंने इस बात को प्रायोरिटी दी है कि उनका बेटा अपने जन्म के पहले दिन से ही कुरान सुने। इस दौरान एक्ट्रेस का बेटा पालने में खेलता नजर आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सना ने लिखा, ‘मैं अपने बच्चे को पहले दिन से ही कुरान सुना रही हूं।’

सना का बेटा सुन रहा कुरान

इसके अलावा सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पति मुफ्तीअनस सैयद अपने बच्चे के साथ समय बिताते नजर आए। वीडियो में बच्चा अपने छोटे-छोटे हाथों से सना के पति की उंगली पकड़ रहा है।  कैप्शन में लिखा, ‘बाबा के साथ।’

सना खान का फिल्मी करियर

बता दें,  सना ने साल 2005 में लो-बजट एडल्ट फिल्म ‘ये है हाई सोसाइटी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगीं। इसके अलावा सना कई तमिल, तेलूगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। सना सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी काम कर चुकी हैं। सना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के छठे सीजन में हिस्सा लिया था। उन्हें इस शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |