तिलक हाई सेकंडरी विद्यालय मक्सी में वार्षिक उत्सव में पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिले

मक्सी,, दिनांक 22 फरवरी 2023 को शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मक्सी में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीटी अध्यक्ष श्रीमती राधा पांचाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी संकुल प्राचार्य पदम सिंह dethaliya द्वारा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर जिन छात्र छात्राओं ने राज्य संभाग जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर विद्यालय का नाम रोशन किया उन्हें शील्ड एवं मैडल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया साथी ही विद्यालय में वर्ष भर हुई गतिविधियों के पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई अतिथियों द्वारा उद्बोधन में छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई एनएसएस प्रभारी बीएल गोयल ने प्रेरणा गीत सुना कर कार्यक्रम में समा बांध दिया इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन छात्र मनीष विश्वकर्मा अनमोल पांचाल एवं शिक्षक संजय पाटीदार द्वारा किया गया आभार वरिष्ठ शिक्षक दयाराम अंसल ने माना उक्त जानकारी गतिविधि प्रभारी ओंकार सिंह कराडा द्वारा दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |