अजीतमल की छात्रा यशी रहीं अव्वल, ओमजी और दीक्षा को दूसरा व तीसरा स्थान

औरैया: औरया में आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। ताकि लोग आयुर्वेद के प्रति और जागरूक हो सकें। इसी क्रम में ‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौधरी विशम्भर सिंह भारती बालिका इंटर कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बूढ़ादाना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रवि गुप्ता ने किया। इसके साथ ही औरैया नगर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कुमकुम पांडेय द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन कर औषधियों का वितरण व उचित परामर्श दिया गया।युवाओं को किया जा रहा जागरूककार्यक्रम की मुख्य अतिथि औरैया सदर विधायिका गुडिया कठेरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि ने बताया कि हमारे समाज में पूर्व से ही आयुर्वेद प्रचलित है, उसे और आगे बढ़ाते हुए युवक-युवतियों में जागरूकता लाकर लोगों को स्वस्थ किया जा सकता है। समाज स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन 12 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक किया जा रहा है।प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भागक्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मनोज दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आयुर्वेद द्वारा असाध्य रोगों का भी उपचार किया जा सकता है। आयुर्वेद को अपनाओगे तो स्वस्थ जीवन शैली पाओगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने दैनिक जीवन मे आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर अपने व्यक्तिगत अनुभवों के साथ-साथ आयुर्वेद में बताये गये स्वास्थ्य के सूत्र, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, स्वस्थ जीवनशैली, योग प्राणायाम के विषय में रोचक जानकारियां दी। बच्चों ने बताया कि आयुर्वेद भारत को विश्वगुरु बना सकता है। निर्णायक मंडल में भूतपूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कप्तान सिंह , प्रशासन से परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ उजमां सिद्दीक़ी व डॉ आलोक कुमार मौजूद रहें और इस सभी ने छात्रों का मूल्यांकन किया। भाषण प्रतियोगिता में जिले के 102 विद्यालयों के 130 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रथम आने वाले को दिया गया पुरस्कारप्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज, अजीतमल की छात्रा यशी पुत्री संजयपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , दूसरे स्थान पर चौधरी विशम्भर सिंह भारती बालिका इंटर कॉलेज, औरैया से छात्र ओमजी पोरवाल व तीसरे स्थान पर मां शारदा शिक्षा निकेतन, सहार की छात्रा दीक्षा रही जिन्हें क्रमवार 5100 रुपए, 2100 एवं 1100 रुपए प्रदान किये गये। नारायण इंटर कॉलेज, मल्कोहौसी के छात्र रामकुमार व मां शारदा शिक्षा निकेतन, सहार की छात्रा श्रेया को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 501 रुपए मिले। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन तीनों प्रतिभागियों को 17 अक्टूबर को मंडल स्तर पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता में कानपुर में हिस्सा लेगें।इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारी डॉ निशा मिश्रा, डॉ आरती मिश्रा, डॉ राजेश कटियार,डॉ पूनम शर्मा,डॉ श्रुति कटियार, डॉ. भवभूषन, फार्मासिस्ट सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें