भारतीय जनता पार्टी मक्सी एवं शाजापुर नगर मंडल की बैठक संपन्न

*दल को खड़ा करने में पूर्वजों की पुण्याई लगी है-लिटोरिया*
शाजापुर में बैठक को संबोधित करते श्री लिटोरिया
शाजापुर/ मक्सी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाजापुर की बैठक स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय एवं नगर मंडल मक्सी की बैठक स्थानीय पाटीदार धर्मशाला में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठको को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र  लिटोरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अंबाराम  कराडा ने संबोधित किया।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठकों को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री श्री लिटोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निर्णय सामूहिक रूप से होते हैं। अन्य राजनीतिक दल जहां परिवारवाद के शिकार हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । यहां एक छोटा सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुँच सकता है।हम लोग तो सौभाग्यशाली हैं कि हमारा दल परिवार भाव लेकर कार्य करता है। हमारा दल कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा है। हमारे पित्र पुरुष सहित हजारों लोग खप गए।संगठन खड़ा करने में हमारे पूर्वजों की पुण्याई लगी है। स्वर्गीय प्यारे लाल जी खंडेलवाल और  कुशाभाऊ ठाकरे के श्रम  की पराकाष्ठा ने मध्यप्रदेश में संगठन को इतना मजबूत किया है। मध्यप्रदेश का संगठन देश में सर्वश्रेष्ठ संगठन है। और मध्य प्रदेश में भी उज्जैन संभाग को संगठन के मामले में सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों को बूथ केंद्र पर बहुत काम करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता बूथ की रचना को लेकर सघन प्रवास करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता को मूल मंत्र मानकर बूथ  समितियों को मजबूत बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबाराम कराडा  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिसप्रकार  परिवर्तन की लहर है उसी प्रकार मक्सी में भी परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं पार्टी के विचार को लेकर जनता के बीच पहुँचे।ओर  अभी से बूथ  समितियों को मजबूत करने में जुट जाएं। तो निश्चित ही जीत हमारी होगी।

स्वागत भाषण मक्सी  नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल ने दिया। एवं कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबू सिंह केरवाल ने किया। आभार पार्षद मोढ सिंह लोधी ने  माना । बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर ,रामप्रसाद पाटीदार,,चेन सिंह आरोल, जुगल किशोर भावसार, दीपक पटेल,नरेंद्र भावसार ,श्रीमती पुष्पा भावसार, पंकज राव, राधेश्याम परमार, दीपक भावसार, दयाराम मंडलोई,दिलीप दारा भावसार, श्रीमती संगीता हंसराज जैन,बालकृष्ण चौधरी  रूपनारायण बिसानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0000000000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बलूचिस्तान में विस्फोट, 34 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल     |     प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली एक बार फिर से तैयार, CM केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’     |     झांसी के छात्र राजौरी में पिटे तो यूपी में कश्मीरी स्टूडेंट्स पर टूट पर लड़के, नवोदय स्कूल में जमकर हुआ बवाल     |     टीवी पर राजनीतिक टॉक शो में भिड़े दो बड़े दिग्गज नेता, एक-दूसरे को जमकर मारे थप्पड़     |     उपचार में लापरवाही से छात्रा की मौत, शव बाहर फेंकने पर अस्पताल ‘सील’….पंजीकरण रद्द     |     शातिर चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश, आरोपियों के पास से जब्त किए 18 मोटरसाइकिल, ऐसे दे रहे थे वारदात को अंजाम     |     इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला, लॉ की छात्रा को धमकाया, अब इतनें लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज, यहां पढ़ें पूरा मामला     |     युवती ने देर रात बीच सड़क पर युवक को पीटा, मार-मारकर फाड़ डाले…, बाइक रोककर नजारा देखते रहे लोग     |     आगामी चुनाव के मद्दे नजर अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 24 देशी कट्टे सहित 1 पिस्तौल किए बरामद, जताई ये आशंका     |     पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 14 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088