Sagar News : खाद की किल्लत के बीच बिक रही थी नकली डीएपी, नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

सागर। एक तरफ जहां अन्नदाता किसान खाद की किल्लत और लंबी लाइनों से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ मुनाफाखोर नकली खाद बेचकर किसानों की मेहनत पर डाका डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के बीना से सामने आया है, जहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की। नायब तहसीलदार हेमराज मेहर और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पड़रिया गांव में दबिश देकर 20 बोरियां नकली डीएपी खाद बरामद की है। टीम ने मौके से खाद के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

🔍 शिकायत मिलने पर की गई छापामार कार्रवाई: आरोपी किसान नहीं दे सका संतोषजनक जवाब

क्षेत्र के कई किसानों ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि कुछ लोग चुपचाप नकली खाद बेच रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर टीम ने पड़रिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर के घर पर छापा मारा और वहां से खाद की 20 बोरियां जब्त कीं। जब अधिकारियों ने अपने स्तर पर बोरी खोलकर जांच की, तो खाद नकली होना पाया गया। नायब तहसीलदार हेमराज मेहर ने बताया कि आरोपी से उसकी जमीन और खाद की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और जानकारी छुपाता रहा।

📢 किसानों ने की थी शिकायत: रिपोर्ट आने के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

मालखेड़ी गांव के किसान अरविंद दुबे, कलरवानी के प्रभु साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, जानकी प्रसाद साहू और अकरम कुरैशी ने प्रशासन को बताया था कि कुरुआ गांव के रहने वाले रोहित राय ने उन्हें डीएपी के नाम पर नकली खाद बेची है, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह ने भी क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी पर चिंता जताई है। बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Sagar News : खाद की किल्लत के बीच बिक रही थी नकली डीएपी, नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई     |     Morena News: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी, मुरैना के दो जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित     |     Local News: पति की हरकतों से परेशान होकर कुएं में कूदी पत्नी, माफी मांगने पर ब बची जान     |     Agniveer Bharti 2026: सागर अग्निवीर भर्ती रैली का समापन, जानिए वूमेन मिलिट्री पुलिस के अगले चरण की प्रक्रिया     |     Police Action: बक्सवाहा में HIV पॉजिटिव आरोपी ने पुलिसकर्मी को दांत से काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी     |     Strict Order: लापरवाही पर बीईओ और बीआरसी परासिया पर कसेगा शिकंजा, अपार आईडी एंट्री के निर्देश     |     Employees Promotion: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए GAD का नया आदेश, जानें नियमावली     |     Case Indore: मेरठ के नीले ड्रम कांड में फांसी की सजा के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी की मां की जगी न्याय की उम्मीद     |     Mafia in UP: माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है, गरीबों के लिए बनाई जाएंगी बहुमंजिला इमारतें- सीएम योगी     |     Viral News: ‘मेरा बेटा अल मेहंदी ग्रुप से जुड़ा है’, यूट्यूबर सलीम वास्तिक के खुलासे से मचा हड़कंप     |