Strict Order: लापरवाही पर बीईओ और बीआरसी परासिया पर कसेगा शिकंजा, अपार आईडी एंट्री के निर्देश

छिंदवाड़ा। जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), विकासखंड शिक्षा कोऑर्डिनेटर (BRC) या किसी भी शिक्षक की जहां ड्यूटी है, उन्हें अनिवार्य रूप से वहीं रहना होगा। यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

🎯 मुख्यालय पर निवास करना अनिवार्य: लापरवाही बरतने पर बीईओ और बीआरसी परासिया पर कसेगा शिकंजा

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए ही बीईओ, बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद बनाए गए हैं। स्कूलों का नियमित निरीक्षण करना इनकी मुख्य जिम्मेदारी है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार लापरवाही बरतने और कारण बताओ नोटिस के बाद भी सुधार न दिखने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और परासिया के बीईओ व बीआरसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को दिए। साथ ही सभी फील्ड अधिकारियों से मुख्यालय निवास का संतोषप्रद प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है।

🆔 अपार आईडी एंट्री और छात्रवृत्ति के मामलों में भी दिए गए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के ‘अपार आईडी’ (APAAR ID) निर्माण में डेटा की गलतियों पर कलेक्टर ने कड़ी आपत्ति जताई और पोर्टल से ऑरिजिनल डेटा लेकर सौ फीसदी काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया कि एससी और एसटी वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों का एमपी टास (MP TaaS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन समय पर कराएं, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Sagar News : खाद की किल्लत के बीच बिक रही थी नकली डीएपी, नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई     |     Morena News: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी, मुरैना के दो जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित     |     Local News: पति की हरकतों से परेशान होकर कुएं में कूदी पत्नी, माफी मांगने पर ब बची जान     |     Agniveer Bharti 2026: सागर अग्निवीर भर्ती रैली का समापन, जानिए वूमेन मिलिट्री पुलिस के अगले चरण की प्रक्रिया     |     Police Action: बक्सवाहा में HIV पॉजिटिव आरोपी ने पुलिसकर्मी को दांत से काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी     |     Strict Order: लापरवाही पर बीईओ और बीआरसी परासिया पर कसेगा शिकंजा, अपार आईडी एंट्री के निर्देश     |     Employees Promotion: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए GAD का नया आदेश, जानें नियमावली     |     Case Indore: मेरठ के नीले ड्रम कांड में फांसी की सजा के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी की मां की जगी न्याय की उम्मीद     |     Mafia in UP: माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है, गरीबों के लिए बनाई जाएंगी बहुमंजिला इमारतें- सीएम योगी     |     Viral News: ‘मेरा बेटा अल मेहंदी ग्रुप से जुड़ा है’, यूट्यूबर सलीम वास्तिक के खुलासे से मचा हड़कंप     |