आरोपी के साथ पीड़िता ने ली थी सेल्फी, बेहोशी के लिए नहीं इस्तेमाल हुआ केमिकल स्प्रे; पुणे रेप केस में पलट गई कहानी

महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी पेशेवर के साथ उसके घर में कथित बलात्कार के सिलसिले में हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवती का दोस्त है, न कि कोई अजनबी, जो कूरियर डिलीवरी एजेंट (सामान पहुंचाने वाला) बनकर घर में घुसा था. पुलिस ने युवती के बयानों पर संदेह जताते हुए शुक्रवार को यह बात कही. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने खुद ही उसके साथ सेल्फी ली और अपने फोन में धमकी भरा संदेश लिखा.

उन्होंने कहा, वे एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं और एक ही समुदाय से हैं. युवती ने दावा किया था कि बुधवार शाम को कोंढवा इलाके में स्थित उसके फ्लैट में एक व्यक्ति कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर घुस आया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त वह घर में अकेली थी. पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया, तो व्यक्ति जा चुका था.

पुलिस ने पाया कि युवती ने खुद ही सेल्फी ली थी

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके (युवती) फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और उसके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है. आरोपी ने एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी कि यदि घटना की सूचना किसी को दी, तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा. संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद, पुलिस ने पाया कि युवती ने खुद ही सेल्फी ली थी, जिसमें उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, उसने खुद ही तस्वीर को एडिट किया और कथित धमकी भरा संदेश भी टाइप किया.

लड़की की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर है. कुमार ने कहा कि युवती को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था (जैसा कि पहले संदेह था). आयुक्त ने कहा, हम अभी पता लगा रहे हैं कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप क्यों लगाया और इसकी जांच चल रही है, क्योंकि लड़की की मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोप को लेकर भी जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |