लोक अदालत में करोड़ों रुपए के अवार्ड पारित , ना कोई हारा ना कोई जीता, फिर भी हर चेहरे पर छाई खुशियां

शाजापुर
—-
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय, शाजापुर एवं तहसील न्यायालय शुजालपुर में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन वर्चुअल मोड के माध्यम से प्रातः 10:00 बजे से लाईव प्रसारण किया गया। शुभारंभ के इस अवसर पर श्री अवधेश कुमार गुप्ता प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शाजापुर, जिला न्यायाधीशगण शाजापुर, श्रीमती नीतूकान्ता वर्मा, श्री मुकेश रावत, श्री दिनेश कुमार नोटिया, श्री गिर्राज प्रसाद गर्ग, श्री धर्मेन्द्र सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, व्यवहार न्यायाधीशगण श्री आदिल अहमद खान, श्रीमती अनुष्का शर्मा, डॉ. स्वाती चौहान, श्री सतीश कुमार शुक्ला, श्री धीरज आर्य, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी, न्यायालय के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, बैंक, विधुत विभाग, नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

शुभारंभ के पश्चात श्री ललित किशोर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर ने उपस्थित जन सामान्य से कहा कि लोक अदालत हर नागरिक के लिए न्याय प्राप्त करने का सुगम व सुलभ साधन है। लोक अदालत एक ऐसी जगह है, जहां विवाद के समाधान की प्रक्रिया में पक्षकार खुद ही भाग लेता है और विवाद का समाधान भी खुद तय करते हैं। लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन, पोस्टलिटिगेशन को चिहिन्त कर समझाइश के प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, बैंको, बीमा कंपनियों से जुड़े मामलों के साथ कई अन्य प्रकरण समझाइश कर राजीनामे के जरिए कई केसों का निराकरण किया।

नेशनल लोक अदालत में कुल 1092 प्रकरणों को सुलझाया
आज आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक 32, सिविल 8, मोटर दुर्घटना क्लेम 02, विद्युत 19, चेक बाउंस 128, वैवाहिक 17 अन्य 67 प्रकरणों के साथ ही बैंक रिकवरी 21, विद्युत 113, जलकर 259, सम्पत्तिकर 417 से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण राजीनामे के आधार पर हल हुए। इसी क्रम में लोक अदालत की खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी डॉ. स्वाती चौहान ने एक प्रकरण में समझौता करने के लिए समझाइश दी। एक युवा पति-पत्नी के मध्य घरेलू हिंसा का विवाद था और वे अलग-अलग रह रहे थे। लोक अदालत के दौरान उनका समझौता हुआ और वे एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये। पीठासीन अधिकारी डॉ. स्वाती चौहान ने पक्षकारों के प्रयासों की सराहना की और दंपती को भविष्य के खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर सुलह होने पर पति-पत्नी ने एक दूसरे को हार फूल माला पहनाई और राजीनामा के रूप में श्री ललित किशोर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ने पौधा भेंट किया। नेशनल लोक अदालत की सफलता में सहयोग देने पर प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग, बार एसोसिएशन कोर्ट कर्मचारियों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही लोक अदालत दिवस के साथ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा सभी शुभकामनाएं देते हुए समस्त महिला न्यायाधीशगण, महिला अधिवक्तागण, महिला अधिकारी, महिला न्यायिक कर्मचारी व समस्त उपस्थित महिलाओं का सम्मान पुष्पगुच्छ, सम्मान मंजूषा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

Home Department of Madhya Pradesh

#NationalLokAdalat
#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |