मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

शाजापुर
—–
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में एवं सचिव श्री सिराज अली के मुख्य आतिथ्य में आज 08 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर में मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिराज अली ने कहा कि कानूनी सहायता सेवाओं का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए न्याय की पहुंच सुनिश्चित करवाना है। दिव्यांग व्यक्तियों विशेष रूप से मानसिक बीमारी और मानसिक मंदता जैसी अन्य बाधाओं से पीड़ित लोगों को आमतौर पर समाज द्वारा भेदभाव किया जाता है। इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने मानसिक रूप से बीमार और विकलांग लोगों को प्रभावी कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए एक योजना तैयार की है। उन्होंने आगे कहा कि मानसिक रूप से बीमार और अक्षम व्यक्ति सभी मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के हकदार हैं। इन व्यक्तियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के पूर्ण और समान आनंद को बढ़ावा देना, सुरक्षा करना और सुनिश्चित करना संस्था के साथ-साथ कानूनी सेवा प्राधिकरण की प्रमुख चिंता होगी। इसके अंतर्गत एक कानूनी सेवा यूनिट का गठन भी किया जा चुका है, जिसमें जिविसेप्रा सचिव सेवानिवृत न्यायाधीश, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी को शामिल किया गया हैं। ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक डॉ. स्वाती चौहान प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड शाजापुर, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री इन्दर सिंह गामी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउसिंल द्वारा नालसा मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं योजना 2024 के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अरुण पाटीदार के द्वारा भी मानसिंक रोग लक्षण उपचार एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात जिले में समाजसेवी अधिवक्ताओं के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में जिले में असहाय एवं विकलांग व्यक्तियों के लिए “सांझ की रोटी” अभियान का शुभारंभ सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सिराज अली के द्वारा हरि झंडी देकर किया गया। जिसमें अभियान के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन असहाय एवं विकलांग व्यक्तियो को भोजन पैकेट निःशुल्क वितरित किए जायेगें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री महेशनचन्द्र जैन, मनोरोग चिकित्सक डॉ. अरूण पाटीदार व अन्य विधिक सेवा ईकाई के समस्त सदस्यगण, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेन्टियर्स, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा “सांझ की रोटी” अभियान के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Home Department of Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |