नालसा, वृद्ध बंदियों और असाध्य रूप से बीमार बंदियों के लिए विशेष अभियान अंतर्गत जिला जेल में जागरूकता शिविर

शाजापुर, 18 दिसंबर 2024/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के सचिव श्री सिराज अली, श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाजापुर एवं डॉ. स्वाति चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, शाजापुर ने जिला ईकाई के सदस्यगण के साथ जिला जेल शाजापुर का निरीक्षण कर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालसा द्वारा वृद्ध व असाध्य रोगों से ग्रसित बंदियों के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों को व असाध्य रोगों से ग्रसित बंदियों को चिन्हित करने के लिए बंदियों से चर्चा की। साथ ही जेल अभिलेख का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाकशाला, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, जेल लीगल एड क्लीनिक, जेल डिस्पेंसरी, स्टोर रूम, महिला सेल, बंदियों के बैरक, पानी एवं रोशनी की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार संबंधी सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के साथ निरूद्ध बच्चे के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं व बंदियों की समस्याओं को सुना व उनके प्रकरणों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

विधिक जागरूकता शिविर के पश्चात जेल में निरूद्ध लगभग 70 जेल बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, लिवर, किडनी, हार्ड, थाईराईट के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. स्वाति चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शाजापुर के द्वारा कियोस्क मशीन के माध्यम से बंदियों को उनके न्यायालय में विचाराधीन एवं अपीलीय प्रकरणों की स्थिति की जानकारी किस प्रकार ली जा सकती है के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। निरीक्षण एवं शिविर के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, जेल उप अधीक्षक श्री सुनिल मण्डलेकर, जिला ईकाई के सदस्य श्री ऐजाज उद्दीन खान डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउसिंल, श्री शुभम उमठ असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउसिंल, पैरालीगल वालेन्टियर्स श्रीमती यासमिन मिर्जा व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |