माता-पिता महाकुंभ गए..इधर बेटी को रेप के बाद छत से फेंका, 4 पर आरोप

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 4 बदमाशों ने एक हिंदू के घर में घुसकर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद हैवानों ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया। घटना में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

सनसनीखेज घटना नरसिंहपुर जिले के करेली की है। युवती के दादा-दादी का आरोप है कि बदमाश रात में बेटी को घर से उठाकर ले गए थे और दरिंदगी के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। चीख सुनकर वो बाहर आए तो बेटी अचेत पड़ी थी तब पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता महाकुंभ के लिए प्रयागराज गए हुए हैं और वह घर में दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वही मामले में एएसपी संदीप भूरिया का जो बयान सामने आया है वह परिजनों से अलग है। उन्होंने बताया कि देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी इसी दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस एक आरोपी को कस्टडी में लिया है और 3-4 अन्य को भी अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि सारी सच्चाई युवती के होश में आने के बाद सामने आएगी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है उसे नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |