खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये

शाजापुर, 12 मार्च 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदखेड़ा के दीपतारा वेयरहाऊस, महूघाट के गजेन्द्र वेयरहाऊस तथा शुजालपुर के मध्यप्रदेश वेयरहाऊस एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए बने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी करने वाली ऐजेंसियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि छांया, पानी, छलना आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। साथ ही कलेक्टर ने खरीदी के लिए तौल कांटे, बारदाने एवं हम्मालों की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी खरीदी करने वाली ऐजेंसियों को निर्देश दिये हैं कि जिन किसानों का गेहूं अस्वीकार किया जाता है, उन्हीं का नमूना रखें। साथ ही किसानों से खरीदे जाने वाले गेहूं कि सही-सही तुलाई करें। तुलाई में गड़बड़ी नहीं होनें दें। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से कहा कि किसानों को पहले से संदेश दें कि वे अपनी फसल को सुखाकर लाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |