थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार

उज्जैन

आरोपियो के कब्जे से मौके पर पूर्व में 05 चोरी की मोटर साईकिल जप्त।

आरोपियो के कब्जे से फायर आर्म्स देशी कट्टा एवं 12 बोर दो नाल बंदुक मय कारतूस एवं धारदार चाकु एवं डकैती/लूट/चोरी मे काम आने वाले उपकरण को भी किया जप्त।

बदमाशो के द्वारा थाना भाटपचलाना एवं थाना खाचरौद क्षेत्र मे हुई दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चोरी की वारदातों का किया खुलासा।

बदमाशो से मौके से जप्त एवं कबूल किया गया कुल मश्रुका 19,35,000 रुपये।
,
जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय प्रदीप शर्मा द्वारा जिले मे संपत्ति संबधी अपराध कारित करने वाले गिरोह विशेषकर कंजर टोली पर अंकुश लगाये जाने एवं जिले के थाना क्षैत्रो में कंजर बदमाशो के रूकने क्षेत्र मे इनकी मदद करने वाले लोगो को चिन्हित कर कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरौद पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खाचरौद निरीक्षक धनसिंह नलवाया एवं थाना प्रभारी भाटपचलाना उनि एस. एस. चौधरी व उनकी टीम द्वारा क्षैत्र मे सतत् सूत्र स्थापित किये तथा तकनीकी आधार पर भी जानकारी लेकर कंजरो के आने जाने के मार्ग रूकने के स्थान आदि चिन्हित किये गये । लगातार डेढ माह के प्रयास के उपरांत दिनांक 11.03.25 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बेड़ावन्या थाना खाचरौद रेल्वे अंडर ब्रिज के पास डकैती की तैयारी कर रहे 7-8 बदमाशो के गिरोह पर घेराबंदी कर दबिश दी जो 05 बदमाश पुलिस गिरफ्त मे आये तथा 03 बदमाश रात्री अँधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हुये। बदमाशो के कब्जे से 05 मो.सा. चोरी की मौके से जप्त की गई तथा फायर आर्म्स देशी कट्टा एवं 12 बोर दो नाल की एक बंदुक मय जिंदा राउंड के जप्त किये गये। बदमाशो के विरूद्ध क्रमांक 124/25 धारा 310(4).310(5) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना मे गया है। बदमाशो द्वारा थाना खाचरौद एवं भाटपचलाना क्षैत्र मे की गई दो पहिया व चार पहिया वाहन की कबूल की है। पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |