आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

शाजापुर।
जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली एवं थाना लालघाटी क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।

फ्लैग मार्च में कलेक्टर महोदया सुश्री ऋजु बाफना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत , ,एसडीएम महोदया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, एसडीओपी गण, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण, स्पेशल टास्क फोर्स के जवान एवं जिले के कुल 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन को निर्भीक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है ।

शाजापुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |