बेहद दुखद! सात फेरों के बाद मंडप में दूल्हे को आया हार्ट अटैक, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम

सागर: सागर से एक बेहद  ही दुखद खबर सामने आई है। जहां पर शादी के मंडप में दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में दम तोड़ दिया। ये दिल को झकझोरने वाली घटना गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह से सामने आई है। शादी की रस्मों के दौरान ही दूल्हे को अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में ही सिर रखकर दम तोड़ दिया।

शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों पर तो गमों का पहाड़ टूटा ही शादी में शामिल लोगों के भी दुख का कोई ठिकाना नहीं रहा। इधर घर में दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रही मां को बेटे का शव मिला। जानकारी के अनुसार जैसीनगर निवासी 28 वर्षीय हर्षित चौबे की शादी श्रीराम नगर की लड़की से थी। शादी समारोह का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में था। रात में ही वरमाला की रस्म हुई। करीब दो घंटे तक फोटो सेशन चला।

जयमाला के बाद मंडप में फेरों के बाद अन्य रस्में निभाई जा रही थी, तभी पांव पखारने की रस्म के दौरान अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया। दूल्हे को मंडप में मौजूद लोग तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था। लेकिन शादी के दिन ही ऐसी अनहोना हो जाएगी किसी ने सोचा तक नहीं था  मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |