फरार आरोपी अतीक को खजराना पुलिस ने किया गिरफ्तार,अपने दो साथियों के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की नीयत से किया था हमला

इन्दोर।। खजराना पुलिस को सफलता हाथ लगी है थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने जानकारी देते हुए बताया कि
दिनांक 4 जनवरी 2025 को फरियादी योगेश सोनी को जान से मारने की नीयत से आरोपीगण विजय, आकांक्षा व अतीक द्वारा हमला किया था।फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 08/2025 sec 109, 296, 115(2), 351 bns का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विजय व आकांक्षा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया था एवं आरोपी अतीक उर्फ अति कुर रहमान घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तत्काल गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव को निर्देश दिए थे जिनके द्वारा थाने पर एक टीम गठित कर आरोपी अतीक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के लिए बनाई गई थी टीम में एस आई अजय सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र प्रधान आरक्षक अजीत प्रधान आरक्षक पंकज, आरक्षक शशांक को लगाया गया था उक्त टीम द्वारा त्वरित टेक्निकल सहायता, मूखबीर तंत्र के माध्यम से आज आरोपी अतीक उर्फ अतिकुर रहमान पिता अब्दुल हमीद उम्र 43 साल निवासी 12 काजी की चाल मालवा मिल इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपी से अपराध में प्रयोग किया गया चाकू जप्त किया गया है
आरोपी का नाम अपना नाम *(1) अतीक उर्फ अति रहमान पिता अब्दुल हमीद उम्र 43 साल निवासी 12 काजी की चाल मालवा मिल इंदौर।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक अजय सिंह, प्रधानआरक्षक लोकेंद्र , प्रधान आरक्षक अजीत, प्रधान आरक्षक पंकज , आर. शशांक की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |