Video खुशियों के अश्रु के आंखों में लिए ढोल-नगाड़ों के साथ खजराना पुलिस थाने पहुंची महिला, पुलिस का जताया आभार,टीआई का स्वागत किया

शहज़ाद खान।।
इंदौर के खजराना थाने में एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया। एक महिला अपनी चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ, हाथ में पुष्पमाला और मिठाई लेकर थाना प्रभारी का आभार जताने पहुंची।

*थाने में गूंजे ढोल-नगाड़े, स्टाफ हुआ अलर्ट-
थाने के भीतर ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनते ही पूरा स्टाफ सतर्क हो गया। जैसे ही महिला की आंखों में आंसू और हाथों में पुष्पमाला देखी गई, स्टाफ ने माजरा पूछा। परवीन नाम की महिला ने बताया, “10 अक्टूबर 2024 को मेरे बेटे की सीडी डीलक्स टू-व्हीलर बाइक चोरी हो गई थी। मैंने खजराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हर दिन टीआई साहब से मिलकर गाड़ी ढूंढने की गुहार लगाई। तीन दिन पहले मुझे फोन आया कि मेरी बाइक मिल गई है। इस खुशी में मैं ढोल-नगाड़ों के साथ थाने आई हूं।” इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ महिला थाना प्रभारी के रूम में दाखिल हुई और टीआई मनोज सिंह सेंधव पुष्पमाला पहनकर मिठाई खिलाकर शुक्रिया अदा किया।

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि राजीव नगर बड़ला निवासी फरियादी इमरान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीहोर की एक वाहन चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की। गैंग के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई। फरियादी को बाइक सुपुर्दगी पर दी गई।

*महिला ने टीआई और स्टाफ का जताया आभार*
परवीन ने कहा, “मैं एक गरीब और बेसहारा महिला हूं। मेरे बेटे के लिए यह गाड़ी बहुत महत्वपूर्ण थी। इसे खरीदने के लिए मैंने पाई-पाई जोड़ी थी। खजराना पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर मेरी गाड़ी वापस दिलाई। मैं टीआई साहब और उनकी टीम का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

*जनता का सम्मान, पुलिस के लिए गर्व का पल*
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने कहा, “हमारा काम लोगों की मदद और सुरक्षा करना है। लेकिन जब जनता इस तरह से हमें सम्मान देती है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होता है। इस तरह का सम्मान हमारी टीम को और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |