सर्दियों में ट्रैवलिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार

सर्दियों का मौसम बेहद सुहावना होता है. ज्यादातर लोगों को ये मौसम पसंद होता है. अक्सर लोग इस मौसम में कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं. कई लोग स्नोफॉल का नजारा देखने के लिए हिल स्टेशन घूमने जाते हैं. लेकिन घूमने के साथ-साथ अपनी हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है. सर्दियों में वीक इम्यूनिटी के चलते बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है.

सर्दियों में यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन ठंड के मौसम में खास सावधानियां बरतना जरूरी होता है. सर्दी के मौसम में शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है और तापमान में अचानक बदलाव से स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

सही कपड़े पहनें

सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए सही कपड़े पहनना. सर्दी में आपको लेयरिंग का तरीका अपनाना चाहिए यानी हल्के-हल्के कई कपड़े पहनने चाहिए. अगर आप बर्फीली जगह पर यात्रा कर रहे हैं तो वाटरप्रूफ जूते और दस्ताने भी जरूर वियर करें. इससे हाथ और पैर ठंड से सुरक्षित रहते हैं.

खुद को रखें हाइड्रेट

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं होती. सर्दियों में भी शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. ठंडे मौसम में शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए गर्म पानी, हर्बल चाय या सूप पी सकते हैं.

हेल्थ चेकअप

सर्दियों में यात्रा करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपनी सेहत की जांच करवा लें. अगर आप किसी पुराने रोग जैसे अस्थमा, डायबिटीज या दिल की बीमारी से पीड़ित हैं- तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इसके अलावा, यात्रा के दौरान दवाइयां साथ रखना न भूलें.

डाइट पर ध्यान दें

सर्दियों में ताजे फल, हरी सब्जियां और हल्की डाइट खाएं. विटामिन C से भरपूर फल जैसे संतरे, अमरूद, कीवी को डाइट में शामिल करें. इसके अलावा आप सूप, दलिया, खिचड़ी जैसी हल्की और गर्म चीजें खाएं, जो शरीर को गर्म रखेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |