समिति प्रबंधक की सेवा समाप्ति के शाजापुर कलेक्टर ने दिए निर्देश

90 प्रतिशत से अधिक वसूली करने वाले प्रबंधको की प्रशंसा की

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर, 03 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने संस्थावार ऋण वसूली की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति रिछोदा में वसूली का प्रतिशत सबसे कम होने पर समिति प्रबंधक की सेवा समाप्ति तथा बेरछा के शाखा प्रबंधक श्री गोपालकृष्ण गुप्ता एवं मो. बड़ोदिया के शाखा प्रबंधक श्री कमलेश जैन की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए। संस्था बिरगोद, तिलावद गोविंद, भेंसरोद, मंगलाज की वसूली कम होने पर समिति प्रबंधकों की एक-एक महीने का वेतन रोकने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने 90 प्रतिशत से अधिक वसूली करने वाले शाखा एवं समिति प्रबंधको की प्रशंसा भी की तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक 90 प्रतिशत से अधिक ऋण वसूली के लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने लक्ष्यअनुरूप ऋण वसूली नहीं करने वाले शाखा प्रबंधको एवं समिति प्रबंधको को नोटिस देने के निर्देश दिए। कृषि ऋण के मामलों में बड़े बकायादारों से प्रमुखता के साथ वसूली करने तथा तहसीलदार के कोर्ट में वसूली के प्रकरण दर्ज करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने लक्ष्य पूर्ति, कासा (करंट एवं सेविंग) खाता खोलने की संख्या बढ़ाने, नवीन समिति प्रबंधकों को प्रशिक्षण देने, शाखा प्रबंधकों को धारा 84 एवं 85 के कालातीत प्रकरणों में कार्यवाही करने, समिति प्रबंधकों को समयावधि में वसूली की राशि शाखा में जमा करने, गबन धोख़ाधड़ी प्रकरणों में शाखा प्रबंधकों को कार्यवाही करने, 31 दिसंबर तक सभी कालातीत सदस्यों की शत-प्रतिशत वसूली किये जाने, क्रिस योजना में राजस्व अधिकारियों से सतत संपर्क कर वसूली की कार्यवाही करने, वसूली के लिए ग्राम पंचायतों एवं संस्था में बड़े कालातीत सदस्यों की सूची चस्पा करने तथा पीएएफएमई योजना अंतर्गत स्वरोजगार ऋण प्रदान करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव सहित शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |