एक स्कूल पर शाजापुर जिले में बड़ी कार्यवाही, एक लाख का लगाया अर्थदण्ड

शाजापुर
——
जॉय किड्स ऐकेडमी शुजालपुर द्वारा एक स्थान की मान्यता प्राप्त कर 2 स्थानों पर कक्षाएं संचालित करने पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विद्यालय को एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे द्वारा जॉय किड्स एकेडमी शुजालपुर को सत्र 2022-23 में भीलखेड़ी रोड शुजालपुर के नाम से मान्यता प्रदान की गई है। जाँच में विद्यालय द्वारा भीलखेड़ी रोड शुजालपुर एवं कमल्या बायपास शुजालपुर 02 स्थानों पर कक्षा संचालित किया जाना पाया गया, जो नियम विरूद्ध है। कलेक्टर ने संस्था जॉय किड्स एकेडमी भीलखेड़ी रोड शुजालपुर द्वारा एक ही विद्यालय की कक्षायें 02 अलग-अगल स्थानों पर संचालित करने के कारण शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 के तहत संस्था के विरूद्ध राशि एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है और संस्था को हिदायत दी है कि वह अगले 07 दिवस में मान्यता अनुसार एक ही स्थान भीलखेड़ी रोड शुजालपुर पर अपनी संस्था संचालित करें।

Department of School Education, Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |