शाजापुर कलेक्ट्रेट में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक,कलेक्टर ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

शाजापुर, 18 नवम्बर 2024/ शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये।

कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सर्वे कराएं तथा शिविर लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवारजनों को आयुष्मान कार्ड पूर्व से बना है तो भी वे अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन कराने के बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को 5 लाख रूपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना में शामिल परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से कहा कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ऐसे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करें।

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत बिना देखे ऊपरी स्तर पर नहीं जाये। साथ ही उन्होंने प्राप्त शिकायतों का निराकरण समयसीमा में संतुष्टिपूर्वक करने के निर्देश दिये। साथ ही साथ 50 दिवस से लंबित शिकायतों का निराकरण लक्ष्य निर्धारित कर निराकृत कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्रदान कर दी गई है, उनका वेरिफिकेशन कराकर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करें। साथ ही दी गई राशि का सही उपयोग होने पर ही अगली किश्त हितग्राहियों को देने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारी को स्कूली वाहनों की चेकिंग की कार्रवाई में गति लाने एवं बिना फिटनेस के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व अभियान 3.0 अंतर्गत सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर उनकी पूर्ति करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान, पशु चिकित्सा सेवा विभाग की राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत स्वीकृत प्रकरणों एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, न्‍यायालयीन प्रकरणों, स्वास्थ्य विभाग के रेफरल स्टेटस एवं मृत्यु दर सहित अन्य योजनाओं की प्रगति, फेल ट्रांसेक्शन एवं लंबित पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |