वारिस खान बने जिले के पहले ‘’गुड सेमेरिटन’’ कलेक्टर ने पांच हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि का चेक भेंट किया

राजगढ..
जो व्‍यक्ति सद्भवना पूर्वक भुगतान या पुरस्‍कार के अपेक्षा किये बिना, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में घायल व्‍यक्ति को सहायता या आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए स्‍वेच्‍छा से आगे आता है, ऐसे नेक दिल इंसान को ‘गुड सेमेरिटन’’ कहा जाता है। शासन द्वारा गुड सेमेरिटन का कार्य करने वाले व्‍यक्ति को प्रोत्‍साहन राशि प्रदान की जाती है।
जिले के ब्‍यवरा निवासी प्‍लंबर श्री वारिस खान द्वारा एबी रोड हाई-वे पर कार पलटने की घटना में शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की जान बचाने का कार्य कर निश्चित ही सच्‍ची मानवता का परिचय दिया गया है और वे नेक दिल इंसान के रूप में सामने आए हैं। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को वारिस खान को गुड सेमेरिटन योजना अंतर्गत 5 हजार रूपये की राशि का चेक भेंट किया एवं उनके इस कार्य की सराहना की। कलेक्‍टर ने कहा कि जिले का पहला ‘‘गुड सेमेरिटन’’ पुरस्‍कार वारिस खान को दिया गया है। जिले में जिन लोगों ने इस तरह के कार्य किए हैं उनके लिए भी प्रोत्‍साहन राशि देने की तैयारी की जा रही है।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |