फार्म पोण्ड बनाने के लिए किसानों को प्रेरित करें- पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा में,कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा

शाजापुर
—-
जिले में बड़ी संख्या में फार्म पोण्ड (खेत तालाब) बनाने के लिए किसानों को तैयार करें। इसके लिए अगले 15 दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ कर्मचारी एवं अधिकारी हितग्राहियों का चयन कर सूची तैयार करें और अगले 15 दिन में कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि शाजापुर जिला भूमिगत जल स्तर के दोहन में अति दोहित क्षेत्र में है। भूमिगत जल स्तर में सुधार एवं वृद्धि के लिए जल संरचनाओं का निर्माण आवश्यक है। कलेक्टर ने वृहद स्तर पर जल संरचनाओं के निर्माण के लिए बड़े किसानों को फार्म पोण्ड निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए कहां। फार्म पोण्ड निर्माण की सहमति किसानों से प्राप्त करने के लिए 181 नम्बर को एक्टिव करने के भी निर्देश दिये। फार्म पोण्ड में किसानों को मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी भी होगी। साथ ही कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर कन्टूर एवं गेबियन संरचनाओं के निर्माण के लिए भी क्षेत्र चयनित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने किसानों को स्प्रींकलर से सिंचाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक कदम उठाने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने केन्द्रीय भूजल आयोग के भूजल दोहन में अति दोहित क्षेत्रों में सुधार एवं वृद्धि के लिए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जन सहयोग से जल संरक्षण के लिए किये गये भूजल पुनर्भरण के लिए बनाए गए बोल्डर बंधान, गली प्लग, कन्टूर बंड, बोरी बंधान, स्टॉप डेम की मरम्मत आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने पुरानी पुलियाओं को जल संरक्षण के लिए उपयोगी बनाने के लिए भी कहा। ओडीएफ मॉडल प्लस ग्रामों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से नियमित कर संकलन कराया जाना होगा। कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में कर संकलन के लिए लक्ष्य देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान, गौशाला निर्माण आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री अनमोल टोप्पो, आरईएस श्री मुरलीधर अहिरवार, जनपद पंचायत सीईओ शुजालपुर श्रीमती रूषाली पोरस, मो. बड़ोदिया श्री अमृतराज सिसोदिया, स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधक श्री आनंद राघव तिवारी, जलग्रहण मिशन प्रबंधक श्री विश्वास तारे सहित सहायक एवं उप यंत्रीगण उपस्थित थे।

Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#collectoshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |