कलेक्टर ने स्कूल के बच्चो की ली क्लास, क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की

शाजापुर, कलेक्टर ने कालापीपल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज कालापीपल, नांदनी, ढाबलाधीर, चायनी, पिपल्यानगर, फरड़ एवं अरनियाकलां का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सर्वप्रथम कालापीपल में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई को निर्माण ऐजेंसी हाउसिंग बोर्ड से छात्रावास में रखी गई कमियों जैसे कि रंगरोगन सही नहीं होना, नलों की व्यवस्थित फिटिंग नहीं करना, टंकी नहीं लगाना, चेम्बर के पाईप फूटे होना आदि की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों से चर्चा कर किये जा रहे उपचार की जानकारी ली। वही प्रसव उपरांत भर्ती माताओं से भी कलेक्टर ने चर्चा कर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने महिला चिकित्सक को निर्देश दिये कि बच्चों की माताओं को प्रतिदिन स्तनपान कराने के डेमोस्ट्रेशन दें। कलेक्टर ने औषधि भण्डार एवं एएनसी एवं पीएनसी वार्ड का भी निरीक्षण किया।

ग्राम नांदनी में कलेक्टर ने प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का निरीक्षण कर यहां उर्वरक वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने नेनो यूरिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। यहां ग्राम आलनिया के सरपंच ने बताया कि नेनो यूरिया से अच्छा फायदा होता है। नेनो यूरिया की एक बोतल 50 किलो यूरिया के बराबर होती है। इसी तरह कलेक्टर ने ढाबलाधीर के पैक्स का भी निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली। ढाबलाधीर में ही कलेक्टर ने जलजीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान को ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चायनी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा की। कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों से कहानी पढ़वाई और जोड़-घटाना करवाया। चायनी में ही कलेक्टर ने निर्मित स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्टॉप डेम की 2 फीट ऊंचाई बढ़ाने का अनुरोध किया। यहां ग्रामीणों ने बंदोबस्त कराने का भी अनुरोध किया।

ग्राम पिपल्यानगर में कलेक्टर ने “किताब घर जंक्शन” का निरीक्षण कर यहां अध्ययन करने आए विद्यार्थियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भी पुस्तकें रखें। यहां उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सोना मीना ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ग्राम फरड़ में निर्मित बोरी बंधान एवं ग्राम अर्नियाकलां में स्टाप डेम का निरीक्षण किया। ग्राम फरड़ में उपस्थित सरपंच श्री कृपाशंकर परमार ने पेयजल योजना के संचालन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या, नायब तहसीलदार श्री आनंद जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

#JansamparkMP
#collectorshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |