उज्जैन में संयुक्त जांच दल की त्यौहारों पर कार्यवाही

उज्जैन 10 अक्टूबर। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा त्यौहारों पर आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्ध कराने, मिलावट पर शिकंजा कसने एवं घरेलू सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने व सही तौल एवं माप में सामग्री उपलब्ध हो इस हेतु संयुक्त जांच दल गठित कर कार्यवाही के आदेश दिये है। आदेश के पालन में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक के संयुक्त जांच दल द्वारा जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा 10.10.2024 को जांच दल द्वारा न्यू श्री कृष्णा दूध डेयरी आनंद नगर उज्जैन से पनीर एवं घी के नमूनें, श्री काकाजी स्वीट्स ऋषिनगर से मावा लड्डू के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा 10.10.2024 को काकाजी स्वीट्स एण्ड केटर्स से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त, आनंद ही आनंद से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त एवं न्यू श्री कृष्णा दूध डेयरी से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |