वर्ल्ड कप चौराहा से लेकर पिपल्याहाना बायपास तक यातायात व्यवस्था हेतु की गई कार्रवाई

इंदौर

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर में यातायात सुगम बनाने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा वर्ल्ड कप चौराहा से लेकर पिपल्याहाना बायपास तक यातायात व्यवस्था हेतु कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने पर कुल तीन ऑटो और 9 दो पहिया वाहन जप्त किए गए और तिलक नगर थाने में खड़ा करवाया गया। कुछ वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। इस दौरान स्वच्छता नहीं रखने वाले कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। इस प्रकार क्षेत्र से 38 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। करीब 42 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और क्षेत्र में यातायात सुगमता हेतु नो पार्किंग जोन व रोड किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने की और स्वच्छता बनाए रखने का अनाउंसमेंट लगातार किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम श्री ओम नारायण सिंह बड़कुल, एएसआई अनिरुद्ध नगर, ट्रैफिक पुलिस स्टाफ, जोनल अधिकारी प्रभात तिवारी, भवन निरीक्षक श्री अतुल श्रीधर, सहायक राजस्व अधिकारी श्री वैभव दांगी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |