वाहन चेकिंग की मुहिम जारी.आरटीओ द्वारा तीन स्कूली वाहन जब्त, अन्य वाहनों पर कार्यवाही कर 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.

इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लापरवाही पाये जाने पर तीन वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों एवं पलकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। आज क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाये गये, इन्हें जब्त किया गया। अन्य ऐसे वाहनों जिनमें कई खामियां पायी गई, उन पर भी मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों से अधिक किराया लेने, फिटनेश, परमिट, बीमा तथा पीयूसी आदि शर्तों का उल्लंघन करने और ओवरलोडिंग करने वाली बसों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |