Rajgarh कालीपीठ पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा,धक्का देकर गिरा कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में,लूट का मशरुका बरामद करने में मिली सफलता*

राजगढ़, जिले की पुलिस टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। जिला पुलिस कप्तान श्री आदित्य मिश्रा (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा (रापुसे) के निर्देशन में लूट की घटना करने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है।
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 03/06/2024 को फरियादी सोनू पिता मानसिंह यादव निवासी ग्राम सांडाहेड़ी ने थाने पर उपस्थित आकर बताया की शाम 08:30 बजे मैं ब्यावरा से अपने गांव जा रहा था, कि सांडाहेड़ी व महाबल के बीच पहुंचा ही था कि पीछे से तीन अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकल से आए और मुझे कंधे पर धक्का दिया जिससे मैं मोटरसाइकिल सहित गिर गया जिससे मुझे सीधे हाथ की कोहनी पर, गर्दन पर सीधे पैर में नाक के पास चोट लगी, दो लोग आकर मुझे हाथ थप्पड़ों से मारने लगे, व मेरा एक एम आई कंपनी का मोबाइल व पर्स सहित नगद रुपए व एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो सहित छीन ले गए फिर मैंने अपने चाचा रामबाबू यादव को फोन लगाया मेरे चाचा आए, उन्हें साथ लेकर थाना रिपोर्ट करता हूं कारवाई की जाए। फरियादी की सूचना पर थाना कालीपीठ में आरोपी अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 394 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ़ श्री दिनेश शर्मा , थाना प्रभारी कालीपीठ श्री शिवचरण यादव के नेतृत्व में उनि अरुण जाट, सउनि अशोक यादव, सउनि हिम्मत सिंह चौधरी, प्र आर 477 मुकेश पवैया, प्र आर 358 बालिस्टर, एवं थाने के अन्य बल को शामिल कर एक टीम गठित की गई। अपराध की विवेचना में विश्वासनी मुखबिरो को काम पर लगाया, जगह जगह तलाशी की गई। आवश्यक तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए , विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपना कार्य करते हुए अज्ञात आरोपियों की हर संभव तलाश किए गए, आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना मिली की आरोपी पवन रावल निवासी कोटड़ा राडी, थाना बकानी, जिला झालावाड़ राजस्थान को
पुलिस टीम ने तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का भरसक प्रयास किया पुलिस टीम की तत्परता के चलते गिरफ्त में आने पर आरोपी से अपराध के संबंध में पूछताछ की गई जिसने पहले तो पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया परंतु आखिरकार अपराध करना स्वीकार किया गया, उक्त आरोपी पवन रावल पर अन्य जिले में भी अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी की निशादेही पर मौके से ही लूट में गया मशरूका मोबाइल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कालीपीठ श्री शिवचरण यादव, उनि अरुण जाट, सउनि अशोक यादव, सउनि हिम्मत सिंह चौधरी, प्र आर 477 मुकेश पवैया, प्रआर 358 बालिस्टर, आर 856 प्रशांत शर्मा, सायबर राजगढ़ से प्रआर कुलदीप, आर अशोक राहोरिया की विशेष भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |